नेशनल स्पोर्ट्स डे पर बोले नवीन पटनायक, हॉकी टीम ने मेजर ध्यानचंद को दी है असली श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर, अगस्त 30। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि ओडिशा के खेल मॉडल की पूरे देश में तारीफ हो रही है और ये सब पिछले कुछ सालों में हमारे उन विजन के पूरे होने की वजह से है, जो हमने स्पोर्ट्स के लिए देखे थे। नवीन पटनायक ने कहा कि पूरा देश आज हॉकी को समर्थन करते हुए ओडिशा को प्यार करता है। हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचा था।

Odisha

नवीन पटनायक ने कहा कि हॉकी में हमारी साझेदारी और हाई लेवल परफॉर्मेंस मॉडल की तरफ देश का ध्यान भी गया है। सीएम ने कहा कि यह खेल में हमारी दृष्टि, निवेश और प्रयासों का समर्थन है। यह हम में से प्रत्येक के लिए खेल को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता के साथ मिलकर काम करने का अवसर है। मुझे यकीन है कि कई और कोच और खिलाड़ी राज्य और देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित होंगे।

नवीन पटनायक ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जो प्रदर्शन किया था, वो आज मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। सीएम ने कहा, "इस बार, हम इस दिन को पूरी खुशी, महिमा और वैभव के साथ मनाएंगे।

आपको बता दें कि ओडिशा सरकार ने साल 2018 में भारतीय हॉकी महिला और पुरुष टीम को 5 साल के लिए स्पॉन्सर करने की घोषणा की थी। बाद में राज्य सरकार ने इसे बढ़ाकर 10 साल कर दिया था। ओडिशा सरकार हॉकी के अलावा अन्य खेलों और एथलीटों के विकास के लिए भी एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+