10 दिनों की विदेश यात्रा कर सीएम पटनायक लौटे देश
भुवनेश्वर, 1 जुलाई। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 10 दिन की विदेश यात्रा के बाद वापस राज्य में लौट आए हैं। वह दो देशों के आधिकारिक दौरे पर गए थे। विदेश यात्रा के तहत मुख्यमंत्री 20 जून को रोम पहुंचे थे और वहां 7 दिनों तक रहे थे।

रोम प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री वेटिकन भी गए जहां उन्होंने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। इसके साथ ही वह यूरोप में मौजूद ओडिया डायस्पोरा से मिले और उन्हें संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने रोम में मौजूद विश्व खाद्य कार्यक्रम के मुख्यालय में भी संबोधन दिया।
रोम के बाद मुख्यमंत्री संयुक्त अरब अमीरात के दुबई पहुंचे। यहां पहुंचकर सीएम पटनायक ने पहली ओवरसीज इनवेस्टर्स बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के बड़े निवेशकों के साथ व्यक्तिगत चर्चा भी की।












Click it and Unblock the Notifications