CM नवीन पटनायक ने किया आश्वस्त, युवाओं को मिलेगा रोजगार, 70 हजार पद भरेगी सरकार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के प्रति प्रतिबद्ध है। odisha cm naveen patnaik employment for youth

भुवनेश्वर, 17 अगस्त : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के बाद ओडिशा के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा के विभिन्न विभागों में प्रवेश स्तर के 70,000 से अधिक पदों को भरने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

naveen patnaik employment

महिलाएं बनीं सशक्त

सोमवार को ओडिशा में ध्वजारोहण के बाद CM पटनायक ने कहा कि ओडिशा ने पिछले 75 साल में कई मील के पत्थर हासिल किए हैं। यह कहते हुए कि ओडिशा में परिवर्तन का एक नया युग शुरू हो गया है। नवीन ने कहा कि राज्य अब दूसरों को रास्ता दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि ओडिशा ने आपदा प्रबंधन में भी राज्य ने मिसाल कायम की है। ओडिशा स्पोर्ट्स हब है और लगभग 70 लाख महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHGs) के माध्यम से सशक्त बनाया गया है।

आदर्श विद्यालयों में एक लाख छात्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा सरकार का एक और फोकस क्षेत्र है। बच्चों में आशा पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि कोटिया से भुवनेश्वर तक राज्य के आदर्श विद्यालयों में एक लाख छात्र पढ़ रहे हैं। इन स्कूलों में 5,000 लड़कियों के लिए 50 छात्रावास बनाए गए हैं।

राष्ट्रवादी भावना का सबसे अच्छा उदाहरण

ओडिशा को भगवान जगन्नाथ की पवित्र भूमि बताते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि उड़िया हमेशा क्षेत्रीय मानसिकता से ऊपर उठे हैं। यहां के लोगों ने राष्ट्रीय भावना से काम किया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों को प्रायोजित कर रहा है। ये राष्ट्रवादी भावना का सबसे अच्छा उदाहरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+