ओडशा: सीएम ने पुरी में किया बीजू पटनायक आईटीआई का उद्घाटन
भुवनेश्वर/पुरी, 6 जनवरी: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को पुरी जिले के कृष्णप्रसाद ब्लॉक में बीजू पटनायक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का उद्घाटन किया। 18 करोड़ रुपये की लागत से बने इस संस्थान में छात्रों को इलेक्ट्रीशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और ड्रेस-मेकिंग ट्रेडों में प्रशिक्षण देने की सुविधा है। इस अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की उद्योग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक प्रयोगशाला, कार्यशालाओं और छात्रावास सुविधाओं के साथ-साथ विभिन्न विषयों और अन्य ट्रेडों को जोड़ा जाएगा।

सीएम के मुताबिक भारी निवेश लाने के साथ राज्य को और अधिक कुशल जनशक्ति की आवश्यकता है। 'स्किल्ड इन ओडिशा' कार्यक्रम वैश्विक मानक को पूरा करने के लिए कुशल मानव संसाधन उत्पन्न करने के लिए एक मिशन मोड पर काम कर रहा है। नवीन पटनायक ने आगे कहा कि देश में करीब 12,000 आईटीआई में से ओडिशा के 10 संस्थान सर्वश्रेष्ठ 100 आईटीआई में से हैं। कई छात्रों ने राज्य के लिए सम्मान लाया है और मुझे उम्मीद है कि ये प्रवृत्ति भविष्य में भी जारी रहेगी।
वहीं कार्यक्रम में योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय दासबर्मा ने कहा कि कृष्णप्रसाद ब्लॉक चिल्का झील और बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है और वहां पहुंचना मुश्किल है। यहां एक आईटीआई की स्थापना ने कौशल विकास के नए अवसर खोले हैं और स्थानीय युवाओं को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications