ओडिशाः ब्रेक फेल होने से खाई में पलटी बस, 8 लोगों की मौत

भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजाम जिले के पाटपुर थाना क्षेत्र के पालूखोल के पास बुधवार की सुबह तप्तपाणी घाटी में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां बस पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 39 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। मृतकों में महिलाओं की संख्या अधिक है। बस में कुल 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही दमकल के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।

odisha bus accident many people died and injured

सभी घायलों को दिगपहंडी और बरहमपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों में 5 महिला, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है। मृतकों की शिनाख्त रायगढ़ा के विद्युत नायक, पूतागड़ की झूनू बेहेरा, कविसूर्यनगर बालीअसरा गांव की करिश्मा नायक, कोदला के एल.रमेश बेहेरा, सुनील नायक, संघमित्रा महापात्र, अनुष्का महापात्र और सुभाषिनी महाराणा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मारुति नाम की सवारी बस रायगड़ा के टिकिरी से बरहमपुर की ओर जा रही थी। सुबह साढ़े तीन से चार बजे के आस-पास यह भीषण सड़क हादसा हो गया। बस का ब्रेक फेल होने के चलते बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। घने जंगल के बीच हादसा होने के कारण बचाव कार्य में काफी देर हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया।

चीफ फायर ऑफिसर सुकांत सेठी के मुताबिक गैट कटर के जरिये बस को काटकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को बाहर निकालने के लिए दमकल वाहिनी की 4 टीमों को बुलाया गया था। घटना स्थल पर फायर ऑफिसर उपस्थित रहकर राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे थे। बस के एक यात्री ने बताया कि दुर्घटना से कुछ देर पहले ही बस एक ढाबे के पास रुकी थी। सभी यात्री चाय पी रहे थे। इसके बाद बस चली। तभी अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+