ओडिशा: सभी प्राइवेट और सरकारी कोविड केयर सेंटर होंगे बंद, इस कारण लिया गया फैसला
भुवनेश्वर, जुलाई 6। ओडिशा सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट कोविड केयर केंद्रों को बंद करने का फैसला लिया। यह फैसला कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार कमजोर होने के मद्देनजर लिया जा रहा है। हालांकि, इन केंद्रों पर मौजूदा मरीजों का इलाज उनके डिस्चार्ज होने तक जारी रहेगा।

इन केंद्रों पर जारी रहेंगी कोविड संबंधित सुविधाएं
इस संबंध में कलेक्टरों और नगर आयुक्तों को अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) पीके महापात्र ने पत्र लिखकर जानकारी दी है। वहीं, पत्र में महापात्र ने यह भी बताया कि सरकारी केंद्र अब कोरोना संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। पत्र में कहा गया, 'सभी COVID समर्पित स्वास्थ्य केंद्र (DCHC), सरकार द्वारा संचालित COVID अस्पताल (DCH) और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में COVID सुविधाएं काम करती रहेंगी।' .
मरीज को डिस्चार्ज करने के बाद बंद होंगे केंद्र
.
इसके साथ ही बताया गया कि अगर कोई मरीज भर्ती नहीं है, तो निजी अस्पताल भागीदारों द्वारा संचालित सभी सरकारी COVID सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी। हालांकि, यदि कुछ रोगियों का अभी भी किसी सुविधा केंद्र में उपचार चल रहा है, तो उन्हें छुट्टी मिलने तक उपचार जारी रखना है। वहीं, निजी अस्पताल भागीदारों द्वारा प्रबंधित और कॉर्पोरेट भागीदारों / डीएमएफ द्वारा वित्त पोषित सभी COVID अस्पताल अपने अप्रूवल की अवधि के अंत तक कार्य करना जारी रखेंगे।
सरकार द्वारा निर्धारित दामों पर करें इलाज
पत्र में आगे कहा गया है कि ओडिशा क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट (कंट्रोल एंड रेगुलेशन) एक्ट एंड रूल्स के तहत निजी अस्पताल, सरकार द्वारा अधिसूचित दरों पर लक्षण वाले कोविड पॉजिटिव रोगियों का इलाज करना जारी रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications