ओडिशा: OBC कैटेगरी के लोगों की स्थिति जानने के लिए सर्वे आयोजित कराएगी सरकार

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार राज्य में पिछड़ा वर्ग (OBC) के लोगों को लेकर एक सर्वे की शुरुआत करने वाली है। जानकारी के मुताबिक, इस सर्वे का आधार पिछड़ा वर्ग के लोगों की सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति को जानने का होगा। आपको बता दें कि ओडिशा में 54 प्रतिशत आबादी वाली ओबीसी कैटिगिरी की 209 जातियां ऐसी हैं, जो सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ी हुई हैं। ओडिशा में इस तरह का सर्वे पहली बार होने जा रहा है।

Naveen patnaik

1 मई से लेकर 20 मई तक होगा सर्वे

जानकारी के मुताबिक, 26 फरवरी को ओडिशा राज्य पिछड़ा वर्ग (OSCBC) आयोग द्वारा एक प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया था, जिसमें सर्वेक्षण का जिक्र था। आपको बता दें कि ये सर्वे 1 मई से लेकर 20 मई तक होगा। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रघुनाथ बिस्वाल ने कहा है कि इस सर्वे में लोगों की सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति को जांचा जाएगा। इसमें व्यवसाय, एजुकेशन स्टैंडर्ड को कवर किया जाएगा।

ओडिशा सरकार में मंत्री जगन्नाथ सारका ने बताया है कि उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की थी कि 2021 में होने वाली जनगणना के साथ ही इस काम को भी करा दिया जाए, लेकिन सरकार ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। ऐसे में हमने 2020 में खुद ही इस सर्वे को करने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+