किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नहीं दिए जाने को लेकर बीजेडी ने केंद्र पर साधा निशाना
बीजेडी ने सोमवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत किसानों के दावों का निपटारा नहीं करने को लेकर केंद्र पर निशाना साधा।
भुवनेश्वर, 24 अगस्त। बीजेडी ने सोमवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत किसानों के दावों का निपटारा नहीं करने को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। बीजेडी ने मांग की कि केवल सरकारी बीमा कंपनियों को ही किसानों के हितों की रक्षा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। बीजेडी के राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता सस्मित पात्रा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिमी ओडिशा के बरगढ़, संबलपुर, सोनपुर, देवगढ़, बलांगीर, नुआपाड़ा और कालाहांडी जिलों में लाखों किसान ऐसे हैं जिन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की किश्त नहीं मिली है, जिसकी वजह से वो बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक इन किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल जाता तब तक पार्टी अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में पूरे भारत में फसल बीमा प्रीमियम के रूप में 1.26 लाख करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है और दावों के रूप में 87,320 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। पात्रा ने कहा कि ओडिशा सरकार ने बीमा कंपनियों को प्रीमियम के रूप में 3,250.48 करोड़, जबकि किसानों ने 1,009.84 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।
यह भी पढ़ें: ओडिशा में लौह अयस्क ब्लॉक की नीलामी में हिस्सा लेगी नवीन जिंदल की कंपनी, होगा ये लाभ
केंद्र के हिस्से को जोड़कर खरीफ 2021 तक कुल 7,510.8 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ है। उन्होंने कहा कि खरीफ 2020 तक, बीमा कंपनियों को भुगतान किया गया कुल प्रीमियम 6,163.28 करोड़ रुपये था, जबकि दावों का भुगतान 5,098.64 करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों ने 1,064.64 करोड़ रुपये का लाभ कमाया, जो भुगतान किए गए कुल प्रीमियम का 17.27 प्रतिशत है।












Click it and Unblock the Notifications