ओडिशा: उच्च शिक्षण संस्थानों का होगा अकादमिक ऑडिट, मिलेगा यह फायदा
भुवनेश्वर, 02 जून: ओडिशा के सभी सार्वजनिक विश्वविद्यालयों और स्वायत्त कॉलेजों (autonomous colleges ) को अब अकादमिक ऑडिट से गुजरा पड़ेगा, जो उन्हें राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) ग्रेड और राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग के लिए अप्लाई करने में मदद करेगी।

इसकी जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री अरुण साहू और सचिव सास्वत मिश्रा ने बुधवार को रमा देवी महिला विश्वविद्यालय में आयोजित 'नैक एक्रिडेशन, एनआईआरएफ रैंकिंग, ऑटोनॉमस स्टेटस, एकेडमिक ऑडिट' पर आयोजित वर्कशॉप के दौरान दी। प्रोसेस जुलाई में शुरू होगा और इसके लिए विभाग ने 22 लेखा परीक्षकों (अकादमिक विशेषज्ञों) को नियुक्त किया है।
उच्च शिक्षा मंत्री ने राज्य में उच्च शिक्षा प्रणाली को छात्र-केंद्रित बनाने के लिए आमूल-चूल परिवर्तन की जरूरतों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हालांकि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है।"
सचिव सास्वत मिश्रा ने सभी विश्वविद्यालयों और 32 स्वायत्त कॉलेजों के अधिकारियों से उच्च शिक्षा प्रणाली को शिक्षण-शिक्षण केंद्रित बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, "उच्च शिक्षण संस्थानों को परिवर्तनों के अनुरूप खुद को बदलना चाहिए ताकि वे आज भी प्रासंगिक बने रहें।"
वहीं इस कार्यक्रम में ओडिशा राज्य उच्च शिक्षा परिषद (OSHEC) के उपाध्यक्ष प्रोफेसर अशोक दास, आरडी महिला विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर अपराजिता चौधरी भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications