ओडिशा: आवारा कुत्ते की शख्स ने की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर कथित हत्या करने के जुर्म में ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के 50 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

भुवनेश्वर, 30 मई। आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर कथित हत्या करने के जुर्म में ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के 50 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना जिले के पट्टामुंडई थाना क्षेत्र की है। वायरल वीडियो के बाद प्रहराजपुर मोहल्ले के मूल निवासी आरोपी शख्स बाबूला सिंह को पुलिस ने इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

stray dog

आरोपी बाबूला सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कुत्ते ने उसके दो मुर्गों को मार दिया था, जिसके बाद उसे गुस्सा आ गया और उसने कुत्ते की हत्या कर दी। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और मामले की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: देश में कोरोना की स्पीड हुई स्लो, 24 घंटे में सामने आए 1.65 लाख नए केस, 3460 लोगों ने तोड़ा दम

सिंह पर आईपीसी की धारा 429 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपी पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पट्टामुंडई थाने के निरीक्षक राकेश त्रिपाठी ने बताया कि जिले की एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+