54 साल का 'लुटेरा दूल्हा': 14 महिलाओं से की शादी, बड़ी वकील और सरकारी अधिकारी तक बनीं शिकार

भुवनेश्वर, 15 फरवरी। अक्सर आपने लुटेरी दुल्हनों की खबरें सुनी या पढ़ी होंगी लेकिन ओडिशा के भुवनेश्वर से एक 54 वर्षी लुटेरे दूल्हे की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। भुवनेश्वर पुलिस ने हाल ही में एक अधेड़ उम्र के शख्स को गिरफ्तार किया है, जिस पर 14 महिलाओं से शादी और पैसों को लेकर धोखाधड़ी का आरोप है। ये जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी है। ऑफिसर ने बताया को आरोपी वैवाहिक वेबसाइटों से महिलाओं को निशाना बनाता था।

खुद को बताता था डॉक्टर और सरकारी अधिकारी

खुद को बताता था डॉक्टर और सरकारी अधिकारी

केस के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त डॉ उमाशंकर दास ने कहा, आरोपी कभी डॉक्टर, कभी बड़े पद पर आसीन सरकारी अधिकारी बनकर महिलाओं से संपर्क करता था। आरोपी की पहचान विभु प्रकाश स्वैन उर्फ ​​रमेश स्वैन के रूप में हुई है, जो वेडिंग वेबसाइट्स की मदद से लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। वह उनसे शादी करता और पैसे लेकर फरार हो जाता।

14 महिलाओं से की शादी

14 महिलाओं से की शादी

दास ने कहा कि गिरफ्तारी के समय तक आरोपी स्वैन ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में एक उच्च पदस्थ अधिकारी और दिल्ली उच्च न्यायालय में एक वकील सहित 14 महिलाओं से शादी की और उनके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी का एकमात्र मकसद पैसा कमाना था और महिलाओं से शादी कर उनकी संपत्ति पर अपना अधिकार पाना था।

इन महिलाओं के बनाता था शिकार

इन महिलाओं के बनाता था शिकार

54 साल का आरोपी कई वैवाहिक वेबसाइटों के माध्यम से पंजाब, झारखंड और दिल्ली जैसे राज्यों की महिलाओं तक पहुंच बनाई। जिन महिलाओं को उसने निशाना बनाया, वे भावनात्मक सुरक्षा चाहती थीं क्योंकि उन्होंने या तो देर से शादी की या तलाकशुदा थीं। स्वैन ने महिलाओं की इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाया। अधिकांश पीड़ित महिलाएं पढ़ी-लिखी हैं। इनमें से कई विभिन्न सरकारी और निजी क्षेत्र के संगठनों में प्रमुख पदों पर हैं।

2002 से कर रहा है ठगी

2002 से कर रहा है ठगी

पुलिस के मुताबिक, स्वैन 2002 से महिलाओं के साथ ठगी कर रहा है। स्वैन के खिलाफ जुलाई 2021 में दिल्ली के एक स्कूल टीचर द्वारा उसके अन्य विवाहों के बारे में पता चलने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोपी ने 2018 में आर्य समाज के एक मंदिर में शिक्षिका से शादी की थी। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने स्वैन को भुवनेश्वर के खंडगिरि इलाके में एक किराए के घर से गिरफ्तार किया और उस पर धारा 498 (ए) (एक महिला के पति या रिश्तेदार के पति के साथ क्रूरता के अधीन), 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया।

घर से मिले 11 एटीएम और 4 आधार कार्ड

घर से मिले 11 एटीएम और 4 आधार कार्ड

उसके घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने कहा कि उनके हाथ 11 एटीएम कार्ड, अलग-अलग नामों वाले 4 आधार कार्ड और एक अलग नाम के साथ बिहार स्कूल प्रमाण पत्र लगे। पुलिस ने कहा कि स्वैन के पांच बच्चे भी हैं। उसने 1982 में अपनी पहली पत्नी से शादी की और दूसरी शादी 2002 में की। वह ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले का रहने वाला था, लेकिन वह कुछ समय के लिए असम में रहा। वह महिलाओं से शादी के बाद उन्हें भुवनेश्वर से दूर ले जाता था।

यह भी पढ़ें: पंजाब की लुटेरी दुल्हन ने ठगे हरियाणा के परिवार से 3 लाख रुपए, गहने भी ले भागी, गिरोह पर केस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+