BHU बवाल: यूनिवर्सिटी ने विदेशी स्टूडेंट्स के लिए जारी किए नए नियम

वाराणसी: बीते दिनों हुए छेड़छाड़ की घटना के बाद जल उठे बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में विदेशों से पढ़ने आई फीमेल स्टूडेंटों के लिये नए नियम लागू किये गए है इसके लिए बाकायदा हॉस्टल के बाहर नोटिस चस्पा करने के साथ ही हर विदेशी फीमेल स्टूडेंट्स को इस बात की जानकारी दे दी गयी है। कि उन्हें अब अंतराष्ट्रीय हॉस्टल में हर हाल 8 बजे तक हॉस्टल में अंदर आना होगा यही नहीं इसकी सुरक्षा के लिए यूनिवर्सिटी ने कड़े रुख अपनाते हुए सीसीटीवी और सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने का भी फैसला लिया है।

BHU new rules and regulation for foreign students

60 देशों की स्टूडेंट लेते है यूनिवर्सिटी में प्रवेश, 38 देशों के स्टूडेंट रहते है हॉस्टल में

बनारस हिंदू यूनवर्सिटी में वैसे तो हर वर्ष करीब 60 देशों के छात्र और छात्राएं प्रवेश लेती है जिसमे करीब 30 देशों के रहने वाली स्टूडेंट यूनवर्सिटी के अलग -अलग हॉस्टलों में रहते है इन विदेशो के पढ़ने वालों में ज्यादा तर लडकिया ही यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों को इस्तेमाल करती है। ऐसे में छेड़खानी के बाद अब विदेशी फीमेल स्टूडेंट्स की सुरक्षा के सवाल को देखते हुए और साथ ही नई महिला चीफ प्रॉक्टर की नियुक्ति के बाद हॉस्टलों में अब रात के समय आने के लिए नियम कठोर किये गए है। अंतर्राष्ट्रीय हाउस काम्प्लेक्स की वार्डेन पूर्णिमा अवस्थी ने बताया कि पहले ये समय 7.30 का था अब अब नए नियम के मुताबिक आधा घण्टा समय बढ़ा दिया गया है लेकिन नई नोटिस हस्ताक्षर सहित चस्पा कर दिया गया है। जिसके मुताबिक फीमेल स्टूडेंट्स को हर हाल में 8 बजे रात से पहले हॉस्टल के अंदर आना जरूरी है।

इन देशों के स्टूडेंट रहते है हॉस्टल ने

दो हॉस्टल एनेक्सी और न्यू वीमेन हॉस्टल में नेपाल,भूटान,कनाडा, अमेरिका, श्रीलंका,जर्मनी, फ्रांस,अफगानिस्तान, और ईरान सहित अन्य कई देशों के विदेशी स्टूडेंट जिनकी संख्या 100 होती है जो हर साल प्रवेश लेते है। इन छात्राओं की सुरक्षा को देख नव नियुक्त चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर रोयाना सिंह ने एक तरफ जहा इन विदेशियों के रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा बढ़ा दी है वही फस्ट फेज में कैम्पस में जिन 65 स्थानों पर सीसीटीवी के स्थान चिन्हित हुई है उन्हें दो अंतराष्ट्रीय हॉस्टल शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+