मध्यप्रदेश के सागर में महिलाओं की गैंग का शराब की दुकान पर धावा- देखें वीडियो
सागर में महिलाओं ने शराब की दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की। गैंग बनाकर आई महिलाओं ने शराब की दुकान के आगे जमकर बवाल काटा। शराब की ब्रिक्री से नाराज महिलाओं ने पत्थरबाजी भी की।
भोपाल। मध्यप्रदेश में शराब का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सागर में महिलाओं ने शराब की दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की। गैंग बनाकर आई महिलाओं ने शराब की दुकान के आगे जमकर बवाल काटा। शराब की ब्रिक्री से नाराज महिलाओं ने पत्थरबाजी भी की। शराब दुकान का विरोध कर रही महिलाओं ने दुकान के टीन,बल्लियां उखाड़ दिए थे। महिलाओएं इलाके में शराब की दुकान बंद करने की मांग कर रहीं थी।

आपको बता दें कि एमपी में शराब का विरोध काफी दिनों से चल रहा है। कुछ दिन पहले लोग शराब ठेकेदार और उसके गुर्गों के सामने आ खड़े हुए थे। प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। रायसेन जिले के बरेली कस्बे में लोग उस समय उग्र हो गए थे जब शराब ठेकेदार के गुर्गों ने उन्हे धमकाने की कोशिश की थी। लोगों ने पथराव कर दिया था। शराब की 5 गाड़ियां जला डालीं। वो किसी भी कीमत पर रहवासी इलाके में शराब की दुकान खुलवाने के पक्ष में नहीं हैं। सागर, विदिशा, गैरतगंज, होशंगाबाद, बैतूल, मुलताई समेत इंदौर में भी शराब दुकानें खोलने को लेकर जारी विरोध थम नहीं रहा हैं।
#WATCH: Women vandalize liquor shops in Madhya Pradesh's Sagar, demanding liquor-ban in the area. pic.twitter.com/U0CnNfG8HH
— ANI (@ANI_news) April 20, 2017












Click it and Unblock the Notifications