MP News: बुलेट और हार्ले-डेविडसन पर पर्यटन के लिए निकली वुमन राइडर्स, 1400 किमी सफर करेंगी
पर्यटन के लिहाज से मध्यप्रदेश को काफी समृद्धशाली राज्य माना जाता है। यही कारण है की, देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग पर्यटन के लिए मध्यप्रदेश आते हैं। वहीं देशभर की 25 महिला बाइक राइडर्स मध्यप्रदेश के पर्यटन गंतव्यों से गुजरते हुए 1400 किलोमीटर के रोमांचक सफर पर निकल पड़ीं हैं, जहां मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के बाइकिंग इवेंट "QUEENS ON THE WHEEL" का फ्लैग ऑफ़ मध्य प्रदेश जनजातिय संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम) से हुआ।
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के बाइकिंग इवेंट "QUEENS ON THE WHEEL" के तहत देशभर की 25 महिला बाइक राइडर्स मध्यप्रदेश के पर्यटन गंतव्यों से गुजरते हुए 1400 किलोमीटर के रोमांचक सफर पर निकल पड़ीं हैं। इस सफर का समापन 08 मार्च (महिला दिवस) को वापस भोपाल लौटने पर होगा। इसमें हैदराबाद, भुवनेश्वर, मुंबई, पुणे, नागपुर, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, देवास इत्यादि स्थलों की महिला राइडर्स मप्र जनजातीय संग्रहालय, भोपाल से सांची, चंदेरी, कुनो, ग्वालियर, ओरछा और खजुराहो जैसे प्रतिष्ठित स्थलों से गुजरेंगी।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला द्वारा ने बताया कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन परियोजना का सुचारू संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेल का उद्देश महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए मध्य प्रदेश को महिला यात्रियों के लिए एक सुरक्षित और सशक्त गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि, राइडर्स इस दौरान मध्य प्रदेश की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और अदम्य वन्यक्षेत्रों का अनुभव करेंगे। महिला बाइकर्स चंदेरी के पास प्राणपुर में विकसित किये गए देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज देखेंगी। ओरछा की राफटिंग एवं बेस्ट टूरिस्ट विलेज लाडपुरा खास का भ्रमण, कूनो नेशनल पार्क के पास विकसित कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट में लग्जरी ग्लैम्पिंग का अनुभव लेंगी। अन्य मुख्य आकर्षणों में ऐतिहासिक शहर ग्वालियर, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो और आदिवर्त राज्य संग्रहालय भी होगा।
इस दौरान टूरिज्म विभाग से जॉइंट डायरेक्टर एडवेंचर डॉ. एस. के. श्रीवास्तव, डिप्टी डायरेक्टर फाइनेंस वीरेंद्र खंडेलवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़े- MP Weather: इंदौर और भोपाल में हुई बारिश, अब इन जिलों में बरसेंगे बदरा, गिरेंगे ओले












Click it and Unblock the Notifications