Bhopal News: भोपाल में अवैध कोचिंग सेंटरों पर इतनी देर से क्यों हुई कार्रवाई, जानिए ग्राउंड रिपोर्ट
Bhopal News: राजधानी भोपाल में स्थित कोचिंग संचालकों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने सख्ती के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। एमपी नगर जॉन वन में स्थित ओरस कोचिंग सेंटर पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। यहां पर कोचिंग संचालक द्वारा बेसमेंट में बैठाकर छात्रों को पढ़ाया जा रहा था।
लेकिन अब बड़ा सवाल यही खड़ा होता है कि दिल्ली की घटना के बाद ही क्यों जिला प्रशासन को इन कोचिंगों पर कार्रवाई करने की याद आई है? इससे पहले क्यों करवाई नहीं की गई और सिर्फ बेसमेंट में ही संचालित कोचिंग क्लासों पर कार्रवाई हो रही है या जहां फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं है, वहां पर भी प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।

Recommended Video
दरअसल, दिल्ली में हुए हादसे के बाद सीएम मोहन यादव के निर्देश पर देर रात को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों सहित जिम्मेदार अफसरों की बैठक लेकर तुरंत इस पर एक्शन लेने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद जिला प्रशासन की नींद खुली और प्रशासनिक अमले ने बेसमेंट में संचालित कोचिंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोचिंग को सील कर दिया।
भोपाल में कहां-कहां कोचिंग क्लासेस संचालित हो रहे है।
भोपाल में सबसे ज्यादा कोचिंग सेंटर एमपी नगर पिपलानी इंद्रपुरी कोलार नेहरू नगर 10 नंबर विट्ठल मार्केट होशंगाबाद रोड पर स्थित है ऐसे में एमपी नगर एसडीएम आशुतोष शर्मा ने रात को ही नगर निगम बीडीएम। एमपीवी सहित अन्य अफसर की बैठक बुलाई इसके बाद जिला प्रशासन ने पुलिस के साथ एक्शन लेना शुरू किया। अब तक दो कोचिंग का निरीक्षण कर इन्हें सील कर दिया गया है। जिसमें कौटिल्य एकेडमी जाना माना कोचिंग संस्थान है जो राज्य लोक सेवा एग्जाम की तैयारी कराता है।
कार्रवाई सिर्फ कोचिंग संचालकों पर, बिल्डिंग मालिक पर क्यों नहीं
एमपी नगर में स्थित यूपीएससी और एमपीपीएससी की तैयारी करने वाले कोचिंग संस्थान के संचालक में नाम नहीं बताने की शर्त पर वन इंडिया से बातचीत में बताया कि बिल्डिंग मलिक हमसे मनमाना पैसा वसूलते हैं लेकिन जब हम उनसे फायर सेफ्टी और नगर निगम से संबंधित समस्याओं के बारे में बताते हैं तो वह इन पर कोई ध्यान नहीं देते। उल्टा नगर निगम के अधिकारी कई प्रकार के नियमों का हवाला देकर अक्सर हमें परेशान करने आ जाते हैं। एमपी नगर क्षेत्र में जगह-जगह आप कचरा देख सकते हैं जिसके कारण नालों में कचरा फंस जाता है। अगर तेज बारिश हो तो छात्रों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कई अवैध कोचिंग संस्थानों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त
भोपाल की पोश इलाके एमपी नगर में चल रही कई कोचिंग संस्थानों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। दरअसल, प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है क्योंकि औरत और कौटिल्य एकेडमी कई सालों से एमपी नगर में संचालित है लेकिन अब तक प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं गया इसके पीछे स्थानीय लोगों ने बताया कि कौटिल्य एकेडमी में कई बड़े राजनेता शामिल होने उनके कार्यक्रम में आते हैं। और कई अधिकारी भी कौटिल्य एकेडमी से पढ़कर निकले हैं। इसलिए अब तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई थी। दूसरी और कई ऐसे संस्थान भी है, जहां पर फायर सेफ्टी तक के इंतजाम नहीं है लेकिन उन्हें राजनीतिक नेताओं का संरक्षण प्राप्त है जिसमें प्रतीज्ञा आईएएस एकैडमी भी शामिल है। अक्सर इस कोचिंग में युवाओं को उत्साहित करने के लिए विश्वास सारंग कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली में कोचिंग के बेसमेंट में तीन छात्रों की मौत की घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अफसर के साथ मिलकर मंत्रालय में बड़ी बैठक की थी और तत्काल कलेक्टरों को निर्देश दिए थे की बेसमेंट में संचालित कक्षाओं को तुरंत बंद कराया जाए।












Click it and Unblock the Notifications