कौन जीतेगा महापौर की कुर्सी BJP या कांग्रेस? मतगणना में कहीं भी गड़बड़ी हुई तो हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे कमलनाथ

भोपाल में नई शहर सरकार का फैसला आज यानी रविवार को होगा। पुरानी जेल में सुबह 9 बजे से काउंटिंग शुरू होगी है। महापौर पद पर बीजेपी और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला है।

भोपाल,17 जुलाई। राजधानी में 6 जुलाई को वोटिंग हुई थी। जिसमे 51.64% वोटरों ने मतदान किया था। भाजपा और कांग्रेस के अलावा एमपी में आप पार्टी और कई अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी। रविवार को वोटों की गिनती हो रही है। पुरानी जेल में काउंटिंग जारी है। बता दे 2160 पोलिंग बूथ के वोटों की गिनती के लिए 133 टेबल लगाई गई है 23 चरण तक मतगणना की जाएगी।

कौन जीतेगा महापौर की कुर्सी मालती राय या विभा पटेल?

पिछली बार भोपाल नगर निगम में महापौर पद के प्रत्याशी के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज करी थी। वही 85 में से 55 वार्ड बीजेपी ने जीते थे। भोपाल महापौर आलोक शर्मा चुने गए थे। इस बार सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी मालती राय और कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल के बीच है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh Nikay Chunav Result 2022: AIMIM का कमाल, देखें चुनावी नतीजे |वनइंडिया हिंदी *Politics

    दोनों ही प्रत्याशी संगठन रूप से मजबूत हैं। अगर बात अनुभव की की जाए तो कांग्रेस प्रत्याशी विवाह पटेल भाजपा प्रत्याशी मालती राय से आगे हैं। वही संगठन की मजबूती की बात करें तो भोपाल से बीजेपी का पलड़ा भारी नजर आता है।

    MP : कहीं भी गड़बड़ी हुई तो हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे कमलनाथ

    • मतगणना में कहीं भी गड़बड़ी हुई तो तुरंत पहुंचेंगे कमलनाथ
    • लीगल टीम के साथ किसी भी शहर में पहुंचने के लिए तैयार रहेगा हेलीकॉप्टर

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी ने कल 17 जुलाई को प्रदेश के 11 नगर निगमों में होने वाली मतगणना के लिए विशेष व्यवस्था की है। मतगणना के दिन श्री कमलनाथ भोपाल में बनाए गए विशेष चुनाव कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे प्रदेश की मतगणना पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ मोबाइल पर संवाद के लिए भी मौजूद रहेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के. के. मिश्रा ने यह जानकारी दी।

    मिश्रा ने बताया कि मतगणना के दौरान किसी भी शहर में किसी तरह की गड़बड़ी होने की सूचना मिलने पर श्री कमलनाथ अपनी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की लीगल टीम के साथ विशेष हेलीकॉप्टर से तत्काल उस शहर में पहुंच जाएंगे। इसके लिए हेलीकॉप्टर भी विशेष रूप से तैयार रहेगा और पूरी लीगल टीम भी नियम, कानून कायदे के दस्तावेजों के साथ तैयार रहेगी।

    मिश्रा ने बताया कि श्री कमलनाथ के द्वारा कल के लिए विशेष तौर पर की गई इस व्यवस्था की जानकारी इन सभी नगर निगमों के महापौर प्रत्याशी तथा संबंधित शहर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष को दे दी गई है। ध्यान रहे कि मतगणना के लिए हाल ही में श्री कमलनाथ के द्वारा हर नगर के लिए एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। उसके बाद अब यह एक और विशेष व्यवस्था कर दी गई है ।*

    मिश्रा ने बताया कि माननीय कमलनाथ जी को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि कल होने वाली मतगणना के समय सत्ताधारी पार्टी प्रशासन के दुरुपयोग की कोशिश कर सकती है। इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि मतदान के दौरान भाजपा के नेताओं ने बूथ कैपचरिंग के प्रयास किए और जब कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इसकी शिकायत की तो उल्टे कांग्रेस के नेताओं पर ही मुकदमा दर्ज कर दिए गए।

    मिश्रा ने बताया कि माननीय कमलनाथ जी पहले ही बता चुके हैं कि भाजपा इस चुनाव में पुलिस, पैसा और प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है। यह चुनाव सत्य और झूठ के बीच चुनाव है। जनता ने बड़े पैमाने पर कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है और वह वोट इमानदारी से गिने जा सकें, इसके लिए कमलनाथ जी स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।

    कमलनाथ के अलावा बाकी वरिष्ठ नेताओं को पहले ही नगर निगम चुनाव की मतगणना के लिए अलग-अलग शहर में तैनात कर दिया गया है, जहां वे मतगणना की प्रक्रिया पर पूरी नजर रखेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+