MP Latest News : सोमवार को मुख्य सचिव को लेकर तस्वीर हो जाएगी साफ, इकबाल सिंह बैंस को मिल सकता है एक्सटेंशन
एमपी के अगले चीफ सेक्रेटरी को लेकर अब स्थिति साफ होती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को उनके कार्यकाल में बेस्ट परफॉर्मेंस के चलते एक्सटेंशन मिलना तय माना जा रहा है। इकबाल सिंह बैंस क
मध्यप्रदेश के अगले चीफ सेक्रेटरी को लेकर अब स्थिति साफ होती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को उनके कार्यकाल में बेस्ट परफॉर्मेंस के चलते एक्सटेंशन मिलना तय माना जा रहा है। इकबाल सिंह बैंस की पिछली दिल्ली यात्रा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली दौरे को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन जानकारी ये भी है कि इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल को छह माह बढ़ाने पर केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय से लगभग हरी झंडी मिल गई है। उधर बैंस के एक्सटेंशन के कयास इस बात को लेकर भी लगाए जा रहे हैं कि वे 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं, लेकिन अभी तक नए चीफ सेक्रेटरी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, इसलिए इस संभावना पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जा रहा है उनके कार्यकाल में छह माह की वृद्धि के आदेश सोमवार या मंगलवार को जारी हो सकते हैं।

बता दे कि इकबाल सिंह भैंस की वर्किंग शुरू से ही सख्त और प्रशासनिक हिसाब से चुस्त-दुरुस्त रही है। इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें अपनी पहली पसंद में रखते हैं। अगर इकबाल सिंह बैंस को एक्सटेंशन मिलता है तो यह प्रदेश के पांचवें आईएएस अफसर होंगे जिन्हें कार्यकाल में वृद्धि मिलेगी इसके पहले जिन मुख्य सचिवों को एक्सटेंशन मिला उनमें बी पी सिंह को 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2018 तक अतिरिक्त कार्यकाल मिला था। उनसे पहले आर परशुराम को 2012-13 में 6 माह, हरीश खन्ना को 1989- 90 में 4 महीने का और आरपी कपूर को 1990-91 में 6 माह का एक्सटेंशन मिला था।
चीफ सेक्रेटरी के लिए दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर तैनात अनुराग जैन का नाम भी प्रमुखता से सामने आया था लेकिन केंद्र सरकार में उनकी स्थिति बहुत मजबूत होने से उनके कैबिनेट सेक्रेटरी बनने के कयास चल रहे हैं। खबर है कि उन्होंने मध्यप्रदेश में आने से मना कर दिया है अनुराग जैन के बाद एसीएस मोहम्मद सुलेमान और वीरा राणा सहित अजय तिर्की का नाम भी मुख्य सचिव की दौड़ में है, लेकिन सरकार ने इन सब को दरकिनार करते हुए इकबाल सिंह बैंस पर फिर से भरोसा जता सकती है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दिल्ली दौरा है। वे सोमवार को दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications