गैंगेस्टर अतीक से किन नेताओं का था संबंध? अब MP के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने की CBI जांच की मांग

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अधिक अहमद मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अतीक के किन-किन नेताओं और अधिकारियों से संबंध थे, इसकी जांच होनी चाहिए।

MP के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने की CBI जांच की मांग

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने माफिया अतीक अहमद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि माफिया का मुखिया भले ही खत्म हो गया,पर माफिया बाकी है। पुलिस अभिरक्षा में हुई हत्या को लेकर उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस पर सवाल भी खड़े किए है। साथ ही लवलेश तिवारी के मध्य प्रदेश से संबंध को लेकर उन्होंने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर बड़ा सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि लवलेश तिवारी के अतीक से क्या संबंध थे, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बताएंगे क्या? उनका उनको संरक्षण था।

मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के मामले में विस्तृत जांच होनी चाहिए। सीबीआई (CBI) और आईबी (IB) को इस बात की जांच करनी चाहिए कि उनके किन नेताओं, अधिकारियों और वेबसाइट लोगों से संबंध थे। लवली तिवारी के बालाघाट से जुड़े होने के विषय को लेकर उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को यह बताना चाहिए कि क्या उसको उनका संरक्षण था। विकास दुबे ने भी मध्यप्रदेश को ही क्यों चुना था, यह सवाल है।

कार्यकर्ताओं को झूठे केस से बचाने के लिए कांग्रेस के अधिवक्ता होंगे तैनात

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज होने को लेकर बड़ा ऐलान किया। सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रशासनिक अत्याचार निर्धारण समिति की बैठक में तय किया गया कि कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के मामले में पार्टी उनकी लड़ाई लड़ेगी। सभी जिलों में अधिवक्ताओं की तैनाती की जाएगी, जो निशुल्क न्यायालय में पैरवी करेंगे। गैर कानूनी ढंग से कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को भी कोर्ट में खड़ा किया जाएगा। सूचना का अधिकार कार्यकर्ताओं को प्रत्येक जिले में सक्रिय किया जाएगा।

दिग्विजय सिंह ने बताया कि भाजपा और उसके अनुषांगिक संगठनों से जुड़े उन कार्यकर्ताओं की सूची भी तैयार की जाएगी, जिनके विरूद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। मतदाता सूची में जो गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। उन्हें उजागर किया जाएगा। साथ ही निर्वाचन आयोग को सूचित किया जाएगा कि चुनाव से पहले सूची के शुद्धिकरण का काम हो जाए।

गौरतलब है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सागर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज होने को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों पर तंज कसते हुए कहा था यह कुर्सी हमेशा के लिए नहीं होती, इसलिए ऐसा काम ना करें कि सरकार जाने के बाद आपको भी तकलीफ हो। उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्रियों को चेतावनी भी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+