Bhopal News: जब पति ने घर जमाई बनने से कर दिया इनकार तो कोर्ट ने लगाई फटकार, फिर हुआ समझौता
National Lok Adalat 2023: राजधानी भोपाल में आयोजित नेशनल लोक अदालत में पति-पत्नी के बीच जिद को लेकर झगड़ा था। दरअसल, पत्नी की जिद्दी की पति अपनी मां को छोड़कर उसके घर आकर रहने लगे, लेकिन पति ने मना कर दिया। दंपति की शादी 2018 में हुई थी पति के साथ केवल अकेली मां है जिसे भी छोड़ना नहीं चाहता।
मामले में पत्नी ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शादी के सारे उपहार खर्च और एल्यूमिनी के रूप में करीब 15 लाख रुपए की मांग की थी। न्यायालय में पत्नी के माता-पिता बेटी को उपहार में मिले ज्वेलरी को लेकर भी पहुंचे थे। हालांकि पति और उसकी मां ने यह कहकर ज्वेलरी लेने से मना कर दिया कि यह वह गहने नहीं है, जो हमने दिए थे।

मामले में न्यायालय ने 10 लाख रुपए की राशि और शादी के सारे उपहार लौटने की शर्त पर समझौते की बात कही। लड़की के घर वाले शादी के लाखों के खर्च का हवाला देने लगे। इस पर न्यायालय ने मटका लगाते हुए उन दोनों को कई प्रकार से समझाएं कि कैसे को बेवजह खींचते रहने में नुकसान है जिसमें दोनों पार्टियों को कोई फायदा नहीं होने वाला समय भी नष्ट होगा मामले में समझौता हो गया।
पिता को पहचान नहीं पाई बेटी
नेशनल लोक अदालत में एक और रोचक मामला सामने आया जहां पर एक मामले में बेटी पिता को पहचान नहीं पाई। दरअसल 2018 में शादी के बाद 2019 के अंत में बेटी का जन्म हुआ था। दंपति के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हुआ था, ऐसे में पत्नी एक साल की बेटी को लेकर 3 साल पहले मायके चली गई थी। तब से बेटी और पिता की मुलाकात नहीं हुई थी मायके में पिता की मौत के बाद पत्नी के लिए परेशानियां बढ़ने लगी तो उसने पति के पास आने की पहल की। दंपति शनिवार को राजीनामा कर बेटी के साथ घर लौटे।
पति के शराब छोड़ने की शर्त पर हुआ समझौता
नेशनल लोक अदालत में एक और रोचक मामला सामने आया जहां पर शादी के 20 साल बाद दंपति के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि चार बेटियों की फिक्र छोड़ दंपति अलग-अलग रहने लगे। बीते करीब 4 साल पहले से भरण पोषण का केस पत्नी ने पति के खिलाफ लगाया था पत्नी की शिकायत थी कि पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था। इसी बीच करीब 8 महीने पहले शराब के नशे में पति का एक्सीडेंट हो गया वे कई दिनों तक कोमा में रहा। इस दौरान पत्नी ने उसकी सेवा की। ठीक होने पर पति ने शराब न पीने का वचन दिया और उसे निभाया भी। शनिवार को दंपति न्यायालय से रातनाम कर साथ गए।












Click it and Unblock the Notifications