Bhopal Weather News: एमपी के 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी, तवा बांध के पांच गेट खोलने पड़े

Bhopal Weather News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान बता रहा है कि अगले 24 घंटे में कई जिलों में आती बारिश हो सकती है ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार दोपहर से भोपाल और खंडवा में रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी है। जबलपुर में भी शाम 6 बजे तक तेज बारिश होती रही।

भोपाल समेत प्रदेश के 14 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का दबाव काम कर रहा है, जिसके चलते शुक्रवार को एमपी के कई जिलों में कहीं-कहीं मध्यम बारिश से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

Weather News: Alert issued for heavy rain in 20 districts of MP, gates of Tawa Dam had to be opened

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 21 से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में जमकर बारिश होगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ वेद सिंह ने बताया कि वर्तमान में दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके चलते पूर्व उत्तर प्रदेश से होकर झारखंड उड़ीसा से बंगाल की खाड़ी पर एक द्रोणीका निर्मित हो रही है। जिससे झमाझम बारिश का द्वारा जारी रहेगा।

Weather News: Alert issued for heavy rain in 20 districts of MP, gates of Tawa Dam had to be opened

इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

मध्य प्रदेश के अनूपपुर, शहडोल, उमरिया कटनी शिवानी मंडला बालाघाट रायसेन पन्ना, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर में बारिश के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, सतना, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निमाड़ी, सीहोर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, हरदा, खंडवा, उज्जैन, खरगोन, देवास, आगर, मंदसौर, गुना, शिवपुरी और श्योपुर कलां में कहीं-कहीं मध्यम बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही रीवा, सिंगरौली, सीधी, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, नीमच, शाजापुर, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी।

Weather News: Alert issued for heavy rain in 20 districts of MP, gates of Tawa Dam had to be opened

तवा बांध 17 दिन पहले फुल, पांच गेट खोलने पड़े

मध्य प्रदेश में पिछले 13 दिनों में पूरे सितंबर के कोटे का 67% तक पानी गिर चुका है 6.22 के मुकाबले अब तक 4 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। 24 सितंबर तक प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है। बुधवार को बंगाल की खाड़ी से नया सिस्टम एक्टिव हुआ है। सिस्टम स्ट्रांग होने से प्रदेश के 90% हिस्से में माध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। डॉ वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 19 से 20 सितंबर से एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा। इसके असर से 24 सितंबर तक तक पूरे प्रदेश में माध्यम से भारी बारिश होगी।

नर्मदापुरम में सीजन तवा बांध के गेट दूसरी बार खोलने पड़े है। बांध का जलस्तर अपने अधिकतम लेवल 1166 फीट को पार कर गया है। यानी 17 दिन पहले ये बांध लबालब हो गया है। बुधवार शाम 7 बजे बांध के पांच गेट चार फीट की ऊंचाई पर खोले गए। 6 घंटे बाद रात 1 बजे 5 गेट को तीन-तीन फिट खोलकर 26,785 क्यूसेक पानी छोड़ कर जा रहा है। इससे पहले 19 अगस्त को बंद के गेट खोले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+