weather Bhopal : कड़ाके की ठंड से शहर वासियों को 2 दिन बाद मिलेगी राहत, वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव

एमपी में अगले 2 दिन रात में तेज ठंड रहेगी। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो जाएगा, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान में दो से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी की संभावना है।

मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ग्वालियर चंबल भोपाल इंदौर समेत सभी शहरों में ठंड ने लोगों को कंपकंपा दिया है। भोपाल शहर में इस वक्त लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं,लेकिन रहवासियों के लिए राहत की खबर है कि अगले आने वाले 2 दिनों में कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है। ऐसे में भोपाल समेत आधे मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। बढ़ोत्तरी होने से ठंड से हल्की राहत मिलेगी। इस दौरान बादल बिछा सकते हैं 22 जनवरी से दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा।

शहर वासियों को 2 दिन बाद मिलेगी ठंड से राहत

भोपाल मौसम विज्ञानिक अशफाक खा ने बताया कि 22 जनवरी से प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, ऐसे में बारिश की संभावना है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर ठंड की वापसी होने के संकेत मिल सकते हैं। मौसम केंद्र के अनुसार पिछले कई दिनों से रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर है। गुरुवार को रात का न्यूनतम तापमान 60 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.5 कम रहा। इस प्रकार दिन का अधिकतम तापमान 20 से 1 डिग्री रहने की संभावना है। शहर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा फिलहाल तापमान में अधिक बदलाव नहीं होंगे। लेकिन जैसे ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, तापमान में बदलाव होने लगेगा।

मौसम विज्ञानिक ने बताया कि ईरान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इस कारण ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में 21 जनवरी से बादल छाने लगेंगे, जबकि कई क्षेत्रों में 22 से 23 जनवरी के बीच बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। भोपाल में कड़ाके की ठंड के साथ बादल छा सकते हैं, हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है। वही इंदौर में मौसम साफ रहेगा।

Recommended Video

    Weather Update: North India में शीतलहर से राहत, Delhi समेत इन राज्यों में बारिश के आसार | वनइंडिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+