Bhopal News: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन, विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने रोका

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल व वाटर कैनन का प्रयोग किया।

भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस मंगलवार को विधानसभा का घेराव करने जा रही थी। पार्टी के तमाम छोटे बड़े कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में इकट्ठा हुए थे। विधानसभा का घेराव करने निकले, लेकिन शिवाजी नगर चौराहे के पास ही पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।

Water cannon on Youth Congress workers, police stopped them before encircling the assembly

इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए वाटर कैनन व हल्के बल का प्रयोग किया।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा बल का प्रयोग करने को सरकार की तानाशाही कहा है। प्रदर्शनकारियों ने मध्य प्रदेश की भारतीय जनाता पार्टी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस ने इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है।

प्रदर्शनकारियों में शामिल मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि "नई सरकार बनी, उन्होंने कहा था कि हम हर साल 2 लाख नौकरियां देंगे. उन्होंने कहा था हर घर रोजगार देंगे. इन्होंने ऑनलाइन जुआ लीगल कर दिया. जुए और सट्टे की सरकार सुनी है हमने? ये जुए सट्टे सी सरकार नहीं चलेगी. मध्य प्रदेश के अभिभावकों ने बच्चों के रोजगार के लिए कमल को वोट दिया। जुए सट्टे खिलाने के लिए कमल को वोट नहीं दिया. जुए सट्टे की सरकार के विरोध में युवा सड़क पर है।"

प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, महिला असुरक्षा, हरदा पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट व सरकारी की वादाखिलाफी सहित अन्य मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने वाली थी। इसमें शामिल होने के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, प्रतिपक्ष के उपनेता हेमंत कटारे व मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी पार्टी कार्यालय पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+