Python Rescue: ट्रक की सवारी कर रहा था 15 फीट का अजगर; सतना से फतेहपुर तक का किया सफर

सतना 11 अक्टूबर। आपने अक्सर देखा- सुना होगा जब जंगल में रहने वाले जीव शहरों की तरफ निकल आते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि कोई जीव सफर करके 1 शहर से दूसरे शहर पहुंच गया हो? शायद नहीं, लेकिन हाल ही फतेहपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया, जो सबको हैरान कर देगा।

Python Rescue

जानकारी के अनुसार एक ट्रक सतना से फतेहपुर जा रहा था। इस ट्रक में ड्राइवर की सीट के नीचे 1 अजगर आकर बैठ गया। ड्राइवर को भी इस बात का अंदाजा नहीं था। वह आराम से ट्रक चलाता रहा, ड्राइवर सतना से भाड़ा लेकर फतेहपुर की बिंदकी तक पहुंचा यहां पहुंचकर चालाक को सीट के नीचे कुछ होने का एहसास हुआ। इस पर उसने जब सीट के नीचे झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। सीट के नीचे विशालकाय अजगर बैठा हुआ था।

15 फीट का अजगर देख उड़े होश

ट्रक चालक को जब पता चला कि वह सतना से एक अजगर को ट्रक में बैठाकर लाया है तो वह सकते में आ गया। उसने ट्रक में अजगर होने की बात लोगों को बताई लोगों की जानकारी पर वन विभाग की टीम वहां पहुंची और अजगर को बाहर निकाला. जब अजगर को बाहर निकाला गया तो सबके होश उड़ गए‌। चालक की सीट के नीचे से 15 फीट लम्बा अजगर निकाला गया।

वन विभाग ने किया रिसक्यू

वन विभाग की टीम ने बड़ी सर्तकता के साथ अजगर को ट्रक से निकाला और सकुशल जंगल में छोड़ा। इस पूरे घटनाक्र के दौरान काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। इतना लम्बा अजगर लोगों के लिए कौतुहल का विषय बन गया। ग्रामीणों के बीच दिनभर यह चर्चा का विषय बन गया। अब इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी अजूबा सोच रहे हैं कि कैसे अजगर ट्रक में जाकर बैठ गया और इतनी दूर तक सफर कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+