BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर लगाया राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के अपमान का आरोप
BJP के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मध्यप्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगीत के समय कांग्रेस विधायकों के बाहर निकलने को लेकर कांग्रेस की निंदा की है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है और जिन लोगों ने वंदे मातरम् का अपमान किया है, उनकी मैं कड़ी आलोचना करता हूं। देश और संस्कृति का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। यही कांग्रेस की मूल संस्कृति है। लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में वंदे मातरम् का अपमान करना देश का अपमान है।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् का मतलब देश, संस्कृति और सभ्यता की जय-जयकार है, लेकिन पता नहीं क्यों कांग्रेस को देश, संस्कृति की जय-जयकार करने में तकलीफ होती है। वंदे मातरम् का मान-सम्मान करने में कांग्रेस क्यों डरती है? मैं कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी से पूछना चाहता हूं कि इस बारे में आपका क्या कहना है? क्या आपका यही चरित्र और चेहरा है?

वीडी शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् का अपमान करने का आपका पुराना इतिहास रहा है। आपके लिए देश और संस्कृति कभी महत्वपूर्ण नहीं रही। यही कांग्रेस का मूल चरित्र है,जिसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि चाहे वंदे मातरम् हो या विधानसभा की गरिमा की बात हो,कांग्रेस हमेशा अपमान करने का काम करती है। यह कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है, जो हमें बताता है कि देश और संस्कृति का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है।
प्रदेश अध्यक्ष वी़ी शर्मा ने कहा कि एक ओर पूर्व सीएम कमलनाथ आदिवासियों, दलितों के हित की बात करते हैं, लेकिन दूसरी ओर जब वे राज्यपाल जी से मिलने राजभवन जाते है तो एक बहन को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले उमंग सिंघार को अपने डेलिगेशन में साथ लेकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी प्रदेश की जनता आपके इस दोहरे चरित्र को जान चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications