Bhopal News: शीतल की हत्या का आरोपी निकला शादीशुदा, मनाली की झाड़ियां में फेंका मोबाइल भी बरामद

Bhopal News: हिमाचल प्रदेश के मनाली में 15 में को हुए भोपाल की युक्ति शीतल के मर्डर के मामले में आरोपी विनोद ठाकुर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। साथी पुलिस ने पूछताछ में पता लगाया कि शातिर आरोपी ने शीतल का मोबाइल पहले अपने पास रखा था बाद में उसने फिर मोबाइल झाड़ियों में फेंक दिया था।

आरोपी विनोद ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले ही उसने मनाली से 3 फीट का बैग खरीदा था। तभी उसने मन बना लिया था कि चेक आउट से कुछ समय पहले शीतल की हत्या करना है।

Vinod the accused who killed Sheetal in Manali hotel turns out to be married

चेक आउट से कुछ समय पहले हत्या करने का इरादा उसने इसलिए बनाया था कि शव बैग में आसानी से भरा जा सकेगा। ज्यादा पुराना सब अकड़ सकता है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मनाली के एक मार्केट में बैग की दुकान चलाने वाले उसे व्यापारी से भी तस्दीक की, जिससे उसमें बैग खरीदा था।

इसी निशान देही पर शीतल का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। जहां उसने मोबाइल फेंक था वहां घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर है। आरोपी विनोद ठाकुर पलवल के असावटी मोड का रहने वाला है। इन्वेस्टिगेशन के दौरान पुलिस को एक और जानकारी मिली कि आरोपी विनोद शादीशुदा है साथ ही उसका ढाई साल का बेटा भी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी विनोद झगड़ालू स्वभाव का है। उसका परिवार एक दशक पहले अपने गांव यूपी के मथुरा से शेरगढ़ से पलवल शिफ्ट हुआ था। उसके पिता की 2 साल पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी बनती नहीं है पत्नी ने आए दिन के विवाद के चलते उसे छोड़ दिया था। वो बेटे के साथ अलग रह रही है।

Vinod the accused who killed Sheetal in Manali hotel turns out to be married

विनोद ने शीतल की हत्या क्यों की ?

पुलिस की पूछताछ में आरोपी विनोद ने बताया कि शीतल और उसके बीच दोस्ती थी। दोनों कई बार साथ घूम भी चुके थे। इस बीच शीतल विनोद से शादी की डिमांड कर रही थी। इसी से नाराज होकर उसने शीतल की हत्या करने की योजना बनाई। फिर उसने शीतल को मनाली मिलने के लिए बुलाया। जहां दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ और उसने शीतल की मोबाइल चार्जर की डोरी से गला दबा कर हत्या कर दी।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि मनाली आने से पहले दोनों खाटू श्याम मथुरा भी घूमने गए थे शीतल अपने घर वापस लौटना नहीं चाहती थी जबकि विनोद उसे घर जाने के लिए कह रहा था। शीतल विनोद से शादी की मांग कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+