Dengue Alert : डेंगू का हॉटस्पॉट बना विदिशा, मरीजों का आंकड़ा 100 के पार

विदिशा जिले में शुक्रवार तक डेंगू के 165 पॉजिटिव मरीज मिले चुके है। सबसे ज्यादा खौफनाक स्थिति डेंगू के मामले में सितंबर और अक्टूबर के महीने में सामने आई है। इन 2 महीनों में करीब सवा सौ पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

विदिशा,14 अक्टूबर। मध्यप्रदेश में कोरोना बाद अब डेंगू का कहर बरपाने लगा है। डेंगू के मामले में सबसे चिंताजनक हालात राजधानी से सटे विदिशा शहर में है। जिला मुख्यालय डेंगू का अड्डा बन गया है। यहां पर रोजाना मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार तक विदिशा जिले में 165 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले चुके है। सबसे ज्यादा खौफनाक स्थिति डेंगू के मामले में सितंबर और अक्टूबर के महीने में सामने आई है। इन 2 महीनों में करीब सवा सौ पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं नगर में कई स्थानों पर लार्वा मिलने के चलते नगर में जल्द ही और भी अधिक डेंगू पॉजिटिव मिलने की आशंका बनी हुई है।

4 घरों में मिला लार्वा

4 घरों में मिला लार्वा

विदिशा में शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में 6 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 1 सरकारी स्तर पर डेंगू की रोकथाम के लिए दावा तो किया जा रहा है लेकिन सरकारी आंकड़ों में हीरोज डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में डेंगू का कहर और बढ़ सकता है हालांकि जिला मलेरिया विभाग की टीम लगातार लार्वा का सर्वे कर रही है। उसे टीम के द्वारा नष्ट किया जा रहा है। शुक्रवार को भी विदिशा नगर में 4 घरों में बर्तन में लारवा मिला है। जिसे मलेरिया विभाग की टीम द्वारा सर्वे के दौरान नष्ट किया गया है।

विदिशा में बेकाबू हुआ डेंगू

विदिशा में बेकाबू हुआ डेंगू

विदिशा जिले में डेंगू के मामले सबसे ज्यादा सामने आए हैं। जिला मुख्यालय पर रोज पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है जिले में अब तक की स्थिति में 160 डेंगू पॉजिटिव मरीजों के मामले सामने आ चुके है। पॉजिटिव मरीजों के मामले में नगर विदिशा के हालत बिगड़ने लगे। यहां प्रतिदिन पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। बता दे सितंबर में 82 पॉजिटिव मरीज मिले थे। BM वरुण मलेरिया अधिकारी विदिशा ने कहां की डेंगू की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है बुखार का सर्वे कराया जा रहा है सर्वे के दौरान यह भी लारवा मिल रहा है मलेरिया विभाग की टीम उसे नष्ट कर रही है।

13 दिन में मिले 35 मरीज

13 दिन में मिले 35 मरीज

अक्टूबर के 13 दिनों में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या ने मलेरिया विभाग के अफसरों की नींद उड़ा दी है। शहर विदिशा में 12 अक्टूबर तक 30 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने के मामले सामने आए थे लेकिन 13 अक्टूबर को शहर के अलग-अलग स्थानों पर पांच पॉजिटिव मरीज मिलने से पीड़ित मरीजों की संख्या 30 से बढ़कर 35 पर पहुंच गई है। यानी अक्टूबर के 13 दिन में ही 35 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। वहीं आशंका जताई जा रही है कि महीने के अंत तक जिले में डेंगू की स्थिति विस्फोटक रूप ले सकती है।

प्रदेश में डेंगू मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार

प्रदेश में डेंगू मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार

राजधानी भोपाल में डेंगू के हालात चिंताजनक है। मलेरिया की टीम लगातार डेंगू के लार्वा को लेकर सर्वे कर रही है। सीएमएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 2 दिन में डेंगू के 5 नए मरीज मिले। इसके बाद भोपाल में डेंगू पॉजिटिव केसों की संख्या 203 से बढ़कर 208 हो गई है। भोपाल में अक्टूबर माह के 11 दिन में ही 22 मरीज मिल चुके हैं जबकि पिछले साल डेंगू का आंकड़ा 300 के पार था।

वहीं प्रदेश की बात करें तो डेंगू पॉजिटिव कि मरीजों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग में भर्ती मरीजों की संख्या को देखते हुए शहर के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है।

ये भी पढ़ें : Vidisha News : फसल काट रहे 6 लोगों पर आकाशी बिजली का कहर, दो सगे भाइयों की ले ली जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+