Bhopal: SI से मारपीट के मामले में जल्द होगी CID इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी, CCTV व VIDEO आया सामने

भोपाल में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पुलिस ने सीआईडी के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ प्रियदर्शन को रात में गिरफ्तार किया। जिसके बाद सिद्धार्थ ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की।

Video of CID inspector drinking alcohol in MP Nagar area goes viral, clash with police

Bhopal police News: राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में सार्वजनिक स्थान पर कार में बैठकर शराब पीने से रोकने की बात को लेकर पुलिस कर्मियों से बदसलूकी और थाना परिसर में s.i. के साथ मारपीट कर हाथापाई के मामले में सीआईडी (CID) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ प्रियदर्शन की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Recommended Video

    Bhopal: SI से मारपीट के मामले में जल्द होगी CID इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी, CCTV व VIDEO आया सामने

    एमपी नगर पुलिस ने उन पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुचलके पर छोड़ दिया था। वहीं इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उन पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया। इस मामले में जांच के बाद जल्द ही CID इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की जाएगी।

    जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर सिद्धार्थ प्रदर्शन पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा में पदस्थ है। रविवार रात में अपने दो दोस्त के साथ एमपी नगर जोन-1 में एक्सिस बैंक के पास कार में बैठकर शराब पी रहे थे। तभी रात्रि गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोका था। इसी बात को लेकर इंस्पेक्टर प्रियदर्शन ने पुलिस कर्मियों को अफसर होने का रौब दिखाकर बदसलूकी की थी। जब पुलिसकर्मी उन्हें लेकर थाने पहुंचे तो इंस्पेक्टर प्रियदर्शन ने थाना परिसर में मौजूद एसआई के शांत शर्मा के साथ मारपीट कर हाथापाई की थी। इसके बाद पुलिस ने उन पर आपकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुचलके पर छोड़ दिया था।

    एमपी नगर: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की FIR

    थाना परिसर में s.i. के साथ मारपीट व हाथापाई की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी अगले दिन सोमवार को इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एमपी नगर थाना पुलिस ने सीआईडी इंस्पेक्टर सिद्धार्थ प्रदर्शन के खिलाफ गाली गलौज और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया है।अब इस मामले की जांच के बाद आरोपी इंस्पेक्टर की पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+