मां-बाप की बेइज्जती का बदला लेने के लिए दो सगे भाइयों ने भोपाल में मचाया आतंक, पेशाब करते हुए बनाया VIDEO
भोपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाले युवक के घर बदमाशों ने टॉयलेट करते वह वीडियो बनाया और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड भी कर दिया। बदमाशों ने इस दौरान तोड़फोड़ भी की।

राजधानी भोपाल में दो सगे भाइयों का आतंक देखने को मिला। दोनों सगे भाइयों "अनस और अरहाम" ने अपने माता-पिता के अपमान का बदला लेने के लिए पीड़ित शख्स के घर के बाहर पेशाब करते हुए वीडियो बनाया और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड भी कर दिया। इसके बाद बदमाश सगे भाइयों और उनके एक साथी ने मिलकर पीड़ित के घर के बाहर जमकर हंगामा किया, तोड़फोड़, मारपीट और छुरा भी लहराया। आरोपियों ने एक ही दिन में तीन जगहों पर अड़ीबाजी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी ने इन वारदातों को भोपाल के अशोका गार्डन और शाहजहानाबाद इलाके में अंजाम दिया था। आखिर आरोपियों ने ऐसा क्यों किया। इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। पूरी खबर को विस्तार से पढ़े...

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताई अड़ीबाजी की बात
अशोक गार्डन पुलिस ने बताया कि 21 साल का युवक फराज जावेद इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करता है। उसने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि मैं वेदांत अस्पताल के पास अशोक गार्डन में रहता हूं ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा हूं। भोपाल की अलग-अलग लोकेशन पर जाकर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करता हूं। 20 मार्च को शाम करीब 5:30 बजे मुझे मोती मस्जिद पर शाहजहानाबाद निवासी अनस मिला। उसने बोला कि तुम टिक टॉक पर वीडियो बनाते हो। तुम बहुत ही अच्छी टिक-टॉक वीडियो बनाते हो। मैंने उसे शुक्रिया कहा। इसके बाद चला गया। फिर 3 दिन बाद अनस श्यामला हिल्स पर द कॉफी हाउस पर मुझे मिला। बोला कि मुझे ₹500 दो, तो मैंने कहा किस बात के अनस बोला कि तुम अच्छा काम करते हो। अच्छा वीडियो बनाते हो। इसलिए तुम्हें पैसे देना पड़ेंगे। अगर नहीं दिए तो, तुम्हें जान से मार देंगे। मैंने उसे ₹500 दे दिए।
Recommended Video

पीड़ित से करीब ₹8000 तक ले लिए
इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित फराज को कई बार परेशान किया। उसके साथ मारपीट भी की। बदमाश अनस पीड़ित फराज को कभी राजू टी स्टॉल पर, तो कभी श्यामला हिल्स में द कॉफी हाउस में, तो कभी बड़े तालाब के लेक पर बुलाता। उसके पास जो भी पैसे होते, आरोपी उससे ले लेते थे। इस तरह से आरोपियों ने पीड़ित से करीब ₹8000 तक ले लिए।

पुलिस में शिकायत करने पर दिया वरदात को अंजाम
1 हफ्ते पहले कोहेफिजा थाने में फराज ने शिकायत की थी। जिसके बाद पेट्रोलिंग मोबाइल टीम ने अनस को समझाइश दी। इसी बात पर नाराज होकर 18 दिसंबर की रात 3:00 बजे अनस और उसका भाई अरहम और उनका एक साथी नदीम पीड़ित के फ्लैट के पास पहुंचे और छुड़ा लहराते हुए गालियां देने लगे। मेन गेट पर खड़े होकर टॉयलेट भी की। दरवाजे पर लात भी मारी। पीड़ित की मां ने जब दरवाजा खोला तो बदमाश उसके मां-पिता के साथ मारपीट करने लगे। और कॉलोनी वालों को धमकी देते हुए भाग गए।

वारदात के पीछे बदला लेने की कहानी
पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के पीछे बदले की कहानी थी।पुलिस अधिकारी उमेश सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी अरहाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनस, नदीम फरार है। फरियादी फराज जावेद ने इंस्टाग्राम रील बनाई थी। इसमें उसने आरोपी अनस की मां और पिता के काम को लेकर एक वीडियो बनाया था। फराज ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें नीचा दिखाया था। इसी बात का बदला लेने के लिए दोनों भाइयों ने घटना को अंजाम दिया उसके घर के बाहर पेशाब करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया आरोपी अनस ने पुलिस को फरहाद जावे द्वारा अपनी मां और पिता पर बनाया गया वीडियो में उपलब्ध कराया अनुशासन का अपराधिक रिकॉर्ड है।












Click it and Unblock the Notifications