MP Election: चुनाव परिणाम से पहले ही इन विधायकों को मिले घर खाली करने के नोटिस, ये है कारण
MP में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां अब 3 दिसंबर को मतगणना होनी है. वहीं इससे पहले विधानसभा सचिवालय की ओर से लगभग 30 ऐसे विधायकों को घर खाली करने का नोटिस जारी किया गया है, जिन्होंने वर्तमान में विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा है.
विधानसभा सचिवालय की ओर से नई सरकार में शामिल होने वाले विधायकों के लिए घर की व्यवस्था कराने की तैयारी शुरू की जा चुकी है. संभवत: इसी के मद्देनजर उन विधायकों को घर खाली करने का नोटिस दिया गया है, जिन्होंने अबकी चुनाव नहीं लड़े हैं.

कुछ ऐसा है मामला
एमपी में आगामी 3 दिसंबर को मतगणना के बाद नई सरकार का गठन होना है, ऐसे में नए विधायकों को रहने के लिए घर भी दिए जाएंगे, इसी व्यवस्था पर ध्यान देते हुए विधानसभा सचिवालय की ओर से तैयारी शुरू हो गई है, जहां नए विधायकों को घर दिए जाने के लिए पुराने उन विधायकों से घर खाली कराए जा रहे हैं, जिन्होंने विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा है. वहीं अब इन विधायकों के घर खाली करते ही इन घरों को नए विधायकों के लिए तैयार कराया जाएगा, जिसे लेकर तैयारी विधानसभा सचिवालय की ओर से शुरू कर दी गई है. मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी, जहां इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. वहीं 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश में नई सरकार का गठन होगा.
इंदौर में हुआ रिकॉर्ड तोड़ मतदान
सियासत के गढ़ इंदौर में मतदान प्रतिशत औसत रहा, जहां देपालपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान हुआ, तो वहीं विधानसभा 4 में मतदान का आंकड़ा कम दिखाई दिया. इस तरह जिले में कुल 73.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। इंदौर 1 में 72.08 प्रतिशत मतदान हुआ, तो वहीं इंदौर 2 में 67.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इंदौर 3 में 71.24 प्रतिशत मतदान हुआ। इंदौर 4 में 72.28 प्रतिशत मतदान हुआ. इंदौर 5 में 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ। राऊ विधानसभा में 75.98 प्रतिशत मतदान हुआ। देपालपुर विधानसभा में 82.42 प्रतिशत मतदान हुआ। सांवेर विधानसभा में 80.23 प्रतिशत मतदान हुआ। महू विधानसभा में 77.35 प्रतिशत मतदान हुआ है।
ये भी पढ़े- MP Election: मतगणना केंद्रों पर VIP एंट्री प्रतिबंधित, मंत्री हो या सांसद बैठना पड़ेगा बाहर
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications