Bhopal News: भोपाल में वीडी शर्मा ने की चुनावी सभा, मंत्री विश्वास सारंग बोले- 17 नवंबर को नरेला इतिहास रचेगा
Bhopal BJP News: राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंत्री विश्वास सारंग के लिए लोगों से वोट देने की अपील की। साथ ही कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाताओं को सरकार की योजनाओं के बारे में बताने के लिए कहा।
बता दे की नरेला विधानसभा क्षेत्र से मंत्री विश्वास सारंग विधायक है और इस बार भी भाजपा ने उन्हें नरेला विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने तेज तर्रार नेता मनोज शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद से नरेला विधानसभा क्षेत्र में कांटे की टक्कर देखी जा रही है। इसे देखते हुए आज नरेला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संगठन के कई नेताओं के साथ बैठक की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की ताकत के रूप में हमारा कार्यकर्ता खड़ा होता है। मेरे कार्यकर्ता भाई-बहनों नरेला विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन चुनाव से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी चुनाव जीतकर जनता की सेवा कर रहे हैं। आज यहां चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। आज यहां से सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर भाजपा के 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर जनता के बीच जाएं और हमारी डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों को बताएं।
शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता जर्नादन को यह बताएं कि 2003 में जब यहां भाजपा की सरकार बनी थी, तब मध्यप्रदेश किस दुरावस्था में था। बीमारू राज्य के रूप में मध्यप्रदेश की पहचान थी। 2003 के बाद आज मध्यप्रदेश की जो तस्वीर है, उसे 20 वर्षों के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास करके बनाया है। भाजपा ने मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने के साथ लोगों की जिंदगी बदलने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि एक भी ऐसा बूथ नहीं बचना चाहिए,
जहां पार्टी को 51 प्रतिशत से कम मत मिले
15 महीने की कमलनाथ सरकार ने गरीबों के अधिकार हड़प लिए थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मध्यप्रदेश की हमारी सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं को लागू किया, जिससे गरीबों का जीवन बदला और उनके चेहरे पर खुशी आई। लेकिन 15 महीने की कमलनाथ की सरकार ने गरीबों के अधिकार हड़प लिए थे। मुख्यमंत्री शिवराज अति पिछड़ी आदिवासी बैगा, भारिया और सहरिया जाति की बहनों को पोषण आहार के प्रतिमाह एक हजार रूपए देते थे, कमलनाथ सरकार ने उसे भी बंद कर दिया था।
घर-घर जाकर निःशुल्क अनाज और इलाज को बताएं
शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर पूछें कि उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू की गई आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रूपए का निःशुल्क इलाज का अधिकार मिला है या नहीं। मुस्लिम भाई-बहनों के घर भी जाएं और उनसे भी पूछें, वे भी बताएंगे कि उन्हें 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज का अधिकार मिला है। भारतीय जनता पार्टी जनकल्याण और विकास कार्यों में किसी के कार्य भेदभाव नहीं करती।

इस बार 17 नवंबर को नरेला इतिहास रचेगा
नरेला विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री और नरेला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विश्वास सारंग ने कहा कि जब मैं 2008 में यहां चुनाव लड़ने आया तब मैंने कहा था कि यहां एक नहीं हर एक व्यक्ति विधायक होगा। मैंने नरेला को विधानसभा क्षेत्र की तरह नहीं एक परिवार की तरह माना और कार्य किया है। भाजपा का कार्यकर्ता एक विचार के पोषण के लिए राजनीति के क्षेत्र में काम करता है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में विगत 18 सालों में लगातार सेवा की है।
मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार ने इस मध्य प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। हमें याद है जब मध्यप्रदेश में मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह की सरकार थी तब मध्य प्रदेश में ना ही बिजली, थी ना ही सड़क थी, ना ही पीने का पानी था और ना ही कानून व्यवस्था थी। मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य हुआ करता था। 2003 में समय ने फिर करवट बदली और भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत फिर से उठकर खड़ा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications