Bhopal Station में शख्स को जोर से लगी पेशाब तो चढ़ गया वंदे भारत ट्रेन में, फिर जो हुआ जानकर हो जाओगे लोटपोट
Vande Bharat Express Bhopal: किसी की नेचुरल परेशानी को रोक पाना कई बार बड़ा मुश्किल होता हैं। नेचर कॉल यानि टॉयलेट जाने की स्थिति कई जगहों पर विकट हो जाती हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक शख्स को पेशाब करने में करीब 6 हजार रुपये से हाथ धोना पड़ा। घंटों जो मुसीबत हुई सो अलग।
ये सीधी जिले में हुआ वैसा पेशाब कांड नहीं है, जैसा आप समझ रहे हैं। यह खबर आपको सतर्क और सावधान करने के लिए भी हैं। दरअसल सिंगरौली के रहने वाले अब्दुल कादिर ट्रेन से हैदराबाद से भोपाल शाम 5.20 पर पहुंचे थे। यहां से उन्हें रात 8.55 की सिंगरौली की ट्रेन पकड़ना थी।
जिस प्लेटफ़ॉर्म पर अब्दुल और उसका परिवार रुका था, उसी पर भोपाल-इंदौर वंदे भारत ट्रेन रवाना होने के लिए लगी। इस ट्रेन के छूटने का वक्त रात 7.25 का हैं। इसके ठीक एक मिनट पहले अब्दुल कादिर को इतनी तेज पेशाब आई कि उससे रहा नहीं गया। वह प्लेटफ़ॉर्म पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन के टॉयलेट में घुस गया।

अब्दुल ट्रेन के टॉयलेट में पेशाब करता रहा और वंदे भारत ट्रेन चल पड़ी। टॉयलेट से बाहर आते ही ट्रेन अपनी रफ्तार पकड़ चुकी थी और उसके डोर भी लॉक हो गए। पेशाब के चक्कर में बेचारा अब्दुल इस ट्रेन में ही सवार रह गया और करीब पौने तीन घंटे बाद उज्जैन स्टेशन पर ट्रेन रुकी। क्योकि बीच में इस ट्रेन का कही भी स्टॉपेज नहीं हैं।
इस दौरान ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में अब्दुल पर 1020 रुपये का जुर्माना लगाया गया। फिर वापस भोपाल स्टेशन पहुंचने में उसके 800 रुपये अलग लगे। इतना ही नहीं भोपाल में स्टेशन पर उसकी पत्नी और बच्चा भी था। तीनों की सेकंड एसी की सिंगरौली तक का टिकट था। वह ट्रेन भी छूट गई। इस तरह लगभग 6 हजार रुपये का चूना लगा।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में शौचालय का उपयोग करने पर पहले से ही पाबंदी हैं। इसके अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन के गेट स्टेशन से छूटने के पहले ऑटोमेटिक लॉक हो जाते है। साथ ही यह ट्रेन अपने निर्धारित स्टेशन पर ही रुकती हैं। पेशाब कर चुके शख्स के मामले में ऐसी इमरजेंसी भी नहीं थी कि ट्रेन को बीच रास्ते में कही रोका जाता। इस घटना के बाद अब्दुल कादिर और उसके परिवार ने कान पकड़ लिए है कि वो कभी भी स्टेशन पर खड़ी किसी भी ट्रेन में पेशाब करने नहीं जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications