भाजपा की बनी सरकार को जमाई बाबू जाएंगे जेल: उमा

uma bharti
भोपाल। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे अपने पड़ाव की ओर बढ़ता जा रहा है नेताओं के बोल बिगड़ते जा रहे हैं। कभी बलात्कारियों पर विवादस्पद टिप्पणी करता है तो कोई विपक्षी नताओं पर। भारतीय जनता पार्टी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर जुबानी हमला किया है।

उमा ने सीधे-सीधे रॉबर्ट वाड्रा पर हमला किया। उमा ने कहा कि केन्द्र में बीजेपी की सरकार बनने पर पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोप में घिर चुके वाड्रा को जेल भेज दिया जाएगा। वाड्रा और अडाणी ग्रुप के बीच संबंध बढ़ाते हुए देख उमा भारती ने कहा कि सोनिया के जमाई राजा अनेक फर्जीवाड़े कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव के बाद हमारी सरकार बनने पर यह पक्का जान लीजिये कि जमाई बाबू को जेल भिजवाएंगे।

पढ़ें-मोदी के 7 दुश्मन जो उन्हें नहीं पहुंचने देंगे 7 रेसकोर्स!

उमा ने कहा कि वाड्रा भाजपा से भय की वजह से अडाणी के नजदीक जाने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि वो बचने का कोई रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे है। गौरतलब है कि वाड्रा पर राजनीतिक हिमायत के बदले रियल एस्टेट कम्पनी डीएलएफ से बेजा तरीके से कर्ज लेने का आरोप लगा था। इस मामले को लेकर विपक्ष ने काफी हंगामा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+