नगरीय निकाय चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहीं यह बात?

सतना 23 जून: मध्यप्रदेश में नगरी निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी नगरी निकाय में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान सतना दौरे पर हैं सीएम 23 जून की दोपहर 3 बजे विशेष विमान से सतना एयरपोर्ट पहुंचे, इसके बाद सीएम होटल ओम रिसॉर्ट पहुंचे जहां पार्टी के रूठे प्रबुद्ध जनों के साथ टी-पार्टी में शामिल हुए, इस दौरान सीएम शिवराज सिंह सभा को संबोधित करते हुए टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास नेता नहीं है या नेताओं का आभाव है कांग्रेस ने सतना महापौर की टिकट विधायक को दिया है वही विधायक वही महापौर, कांग्रेस पार्टी को कोई नया नेता तक नहीं मिला वही विधायक वही महापौर होगा। शिवराज सिंह ने आगे कहा बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी मापदंडों का पालन करते हुए अपने बेहतर कार्यकर्ताओं को टिकट दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी में तय किया गया 'एक व्यक्ति, एक पद, कोई विधायक महापौर का चुनाव नहीं लड़ेंगा, विधायकों को टिकट देना आसान होता है लेकिन हमने तय किया विधायकों को महापौर की टिकट नहीं देंगे। इसीलिए हमने सतना में जांच कर परख कर प्रत्यासी देखा और हमे केवल योगेश ताम्रकार दिखे, इसलिए हमने उन्हें सतना से भाजपा प्रत्याशी बनाया।

CM Shivraj Singh

कार्यक्रम में हुए शामिल

सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सतना दौरे पर, सीएम दोपहर 3 बजे विशेष विमान से सतना एयरपोर्ट पहुंचे, जिसके बाद सीएम पार्टी से रूठे प्रबुद्धजनों के निजी होटल ओम रिसोर्ट में टी-पार्टी में शामिल हुए, इसके बाद सीएम बिरला कॉलोनी पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया सभा के पश्चात सीएम अपने दौरे में कोलगवां क्षेत्र वार्ड नं. 14 के पार्टी के कार्यकर्ता सेवकराम बाल्मीक के निवास पर पहुंचकर चाय पिया और आयोजित नुक्कड़ सभा में शामिल हुए।

CM Shivraj Singh 2

उमरिया और सिंगरौली कार्यक्रम रद्द

आपको बताते चलें कार्यक्रम के अनुसार उमरिया होते हुए सिंगरौली के बाद सतना कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। अब वे भोपाल से सीधे सतना पहुंचे हैं‌‌।

CM Shivraj Singh 63

सतना में पहले चरण में नगरी निकाय का चुनाव

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 6 जुलाई और दूसरा चरण 13 जुलाई को होगा। पहले चरण में सतना में नगरी निकाय चुनाव होगा जिसके परिणाम 17 जुलाई को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+