उमरिया नगरीय निकाय चुनाव: नगर पालिका पाली में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, पूर्व विधायक और किन्नर मैदान में
उमरिया, 17 सितंबर। मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से नगर पालिका पाली के चौक चौराहों में चुनावी चर्चा शुरू हो गई है। साथ ही नगर के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बीजेपी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी भी मैदान में जनता को संतुष्ट करने और अपने पक्ष में वोट हो इस प्रयास में लगी हुई है। इस बार वार्ड पार्षद के चुनाव के लिए मुख्य और रोचक बात ये है कि पूर्व विधायक और नगर के समाज सेवी के साथ किन्नर भी मैदान में है और पार्षद पद के चुनाव के लिए पर्चा भर दिया है।

बीजेपी के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
भाजपा पार्टी के लिए नगर परिषद नगर पालिका पाली इसलिए खास है क्योंकि पाली सुबह की कैबिनेट मंत्री मीना सिंह के विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ बीजेपी के जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे का भी गृह क्षेत्र है। इसलिए यहां पर बीजेपी का चुनाव जीतना और अपना अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाना प्रतिष्ठा है।
पूर्व विधायक और किन्नर भी हैं मैदान में
नगर पालिका पाली में वार्डों की संख्या 15 है, जहां पर की पूर्व विधायक भी पार्षद का चुनाव का पर्चा भर दिए हैं। वार्ड क्रमांक 14 से शकुंतला प्रधान बीजेपी की पार्षद प्रत्याशी हैं। जो कि पूर्व में विधायक भी रह चुकी हैं। वार्ड नंबर 8 में समाजसेवी और वरिष्ठ कांग्रेसी संजीव खंडेलवाल चुनावी मैदान में है, तो बीजेपी से सत्या विश्वकर्मा ने पर्चा भरा है। वही वार्ड क्रमांक 3 से किन्नर संध्या रानी पांडेय ने आप पार्टी से पर्चा भरा है और विकास के मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच रही हैं।
15 वार्ड 71 प्रत्याशी मैदान में
नगर पालिका पाली में 15 वार्डों में 71 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है और नगर के विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं, कांग्रेस बीजेपी के साथ आप पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। वहीं निर्दलीय भी बागी होकर पर्चा भर दिए हैं। जो सभी प्रत्याशियों के समीकरण बिगाड़ रहे हैं।
जाने मतदान और परिणाम की तारीख
नगरी निकाय चुनाव का मतदान 27 सितंबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा और मतगणना और निर्वाचन परिणाम की घोषणा 30 सितंबर को सुबह 9 बजे जारी किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications