Bhopal News: साड़ी पहनने की बात से खफा होकर पत्नी ने ब्लड प्रेशर की 70 गोलियां खाकर की खुदकुशी

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में पति-पत्नी के बीच झगड़े में पत्नी ने ब्लड प्रेशर की 70 गोलियां खाकर जान दे दी। दरअसल पत्नी सूट पहनकर मंदिर जा रही थी, लेकिन पति ने उसे टोक दिया कि वे सूट नहीं, साड़ी पहनकर मंदिर जाए। इसपर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया और इसके बाद पत्नी ने घर पर ब्लड प्रेशर गोली खाकर सुसाइड कर लिया।

मामूली कहासुनी में दे दी जान

14 अगस्त की सुबह ज्योति मंदिर जाने के लिए तैयारी कर रही थी तभी पति ने कहा कि मंदिर में शूट की बजाए साड़ी पहन कर जाओ। लेकिन ज्योति सूट पहनकर मंदिर जाना चाहती थी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के बीच पहनावे को लेकर झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद पति काम पर चला गया और पत्नी ने घर पर ब्लड प्रेशर की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली।

Upset over wearing a saree in Kolar, wife kills herself by taking blood pressure pill

पुलिस ने बताया कि मृतिका ज्योति यादव मूल रूप से नेपानगर, महाराष्ट्र की रहने वाली है। करीब 10 साल पहले उसकी शादी मुंबई में हुई थी पहले पति से उसके तीन बच्चे हैं बड़े बेटे की उम्र करीब 14 साल है। ज्योति की शादी करने के बाद उसके माता-पिता यहां से भोपाल कोलार के बंजारी में आकर रहने लगे। इसके बाद ज्योति अपने पहले पति को छोड़कर भोपाल आकर रहने लगी।

इस दौरान ज्योति की दोस्ती फेसबुक पर ओला टैक्सी चालक संजय यादव से हो गई दोस्ती बढ़ने के बाद दोनों लाइव इन रिलेशन में रहने लगे। दोनों ने अकबरपुर में किराए से मकान ले लिया। 14 अगस्त की सुबाह ज्योति मंदिर जाने की तैयारी कर रही थी। तभी पति संजय यादव ने ज्योति के मंदिर में सूट पहनकर जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि मंदिर साड़ी पहन कर जाओ। ज्योति सूट पहन कर जाना चाहती थी। साड़ी और सूट की बात को लेकर दोनों में मामूली कहासुनी हुई। कुछ देर बाद संजय यादव अपने काम पर चला गया।

पुलिस ने बताया कि घर पर मौजूद ज्योति ने अपना सूट फाड़ दिया और साड़ी पहनकर मंदिर चली गई थी। शाम करीब 5 बजे संजय घर लौटा तो उसने ज्योति को फर्श पर पड़ा देखा था। वही कमरे में बीपी कम करने की दवा के साथ स्ट्रिप देखी। संजय पड़ोसियों की मदद से ज्योति को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि ज्योति को ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या थी और गुस्से में उसने करीब 70 गोली एक साथ खाली थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+