IAS Srushti Deshmukh Marksheet: वायरल हुई IAS सृष्टि देशमुख की मार्कशीट, आप भी देखिए टॉपर के मार्क्स

IAS Srushti Deshmukh Gowda Marksheet: आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख देश की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारियों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सृष्टि जयंत की सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर वायरल होती हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से उनकी यूपीएससी की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है।

यूपीपीएसी-2018 में टॉप रैंक हासिल करने वाली सृष्टि जयंत देशमुख की जर्नी काफी रोचक रही है। उन्होंने पहले ही अटेंप्ट में यूपीएससी क्लीयर किया, इतना ही नहीं महिलाओं की श्रेणी में टॉप रैंक भी हासिल की थी। सृष्टि ने इंजीनियरिंग के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी की थी।

IAS Srushti Deshmukh Marksheet

सृष्टि देशमुख ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए प्राप्त किया था, वहीं 93.4% अंकों के साथ 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास की थी। उनकी यूपीएससी की मार्कशीट वायरल हो रही है।

सृष्टि देशमु्ख ने 2018 में यूपीएससी की परीक्षा दी थी। मार्कशीट के मुताबिक, आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख को यूपीएससी के एग्जाम में 1068 अंक प्राप्त हुए थे। रिटन में सृष्टि को कुल 895 अंक मिले थे, वहीं पर्सनालिटी टेस्ट में उन्हें 173 अंक प्राप्त हुए थे।

IAS Srushti Deshmukh Marksheet

सृष्टि देशमुख ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने करेंट अफेयर से पढ़ाई की शुरुआत की थी। सृष्टि ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने आंसर राइटिंग पर विशेष ध्यान देती थी। वे यूपीएससी एस्पिरेंट्स को भी आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करने की सलाह देती हैं। सृष्टि का मानना है कि पढ़ाई में घंटे मैटर नहीं करते हैं, जरूरी नहीं है कि 16-17 घंटे पढ़ाई करें, बल्कि कंसिस्टेंसी बनाए रखना सबसे जरूरी होता है।

भोपाल की सृष्टि को ऑल इंडिया रैंक-5 मिली थी, वहीं महिलाओं की श्रेणी में वे पहले स्थान पर रहीं। यूपीएससी परीक्षा में अपने पहले प्रयास में AIR 5 हासिल करने के बाद, सृष्टि यूपीएससी एस्पिरेंट्स के बीच एक रोल मॉडल के रूप में उभरी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। सृष्टि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+