MP News: PM मोदी के पिता पर दिए अरुण यादव के बयान पर बवाल, VD शर्मा बोले- स्वर्गीय सुभाष यादव भी होंगे शर्मसार

mp politics news: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के बयान से सियासत गरमा गई है। दरअसल अरुण यादव ने पीएम मोदी के भोपाल दौरे को लेकर कहा कि 'मोदी जी के पिताजी भी आना चाहें तो आ सकते हैं हमें कोई आपत्ति नहीं है। अरुण यादव इस बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता अरूण यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्व पिताजी के लिए की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अरूण यादव द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई। विवादित टिप्पणी देश के 140 करोड़ देशवासियों के प्रधानमंत्री अर्थात सभी देशवासियों का अपमान है। जिसके लिए कांग्रेस के शीष नेतृत्व को जनता से माफी मांगना चाहिए।

Uproar over Arun Yadav statement on PM Modi father VD Sharma said Subhash Yadav will also be ashamed

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरूण यादन ने दिया था विवादित बयान

Recommended Video

    PM मोदी के पिता पर दिए अरुण यादव के बयान पर बवाल,VD शर्मा बोले- स्वर्गीय सुभाष यादव भी होंगे शर्मसार

    मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान जब मीडिया ने पीएम मोदी के भोपाल दौरे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, जेपी नड्डा, मोदी और यहां तक ​​कि उनके पिता जी भी आना चाहे तो आ सकते हैं हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बदलाव की बयार है, जो स्पष्ट हमें नजर आती है।

    यादव के विवादित बयान पर विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जब-जब चुनाव की आहट आती है, कांग्रेस पार्टी के बदजुबान नेता अपनी ओछी टिप्पणियों एवं स्तरहीन भाषा से स्वतः ही पार्टी की बची हुई साख पर बट्टा लगाने पर उतारू हो जाते है। अरूण यादव की शब्दावली में जिस तरह प्रधानमंत्री जी के पिताजी के लिए उपयोग किया है, उससे आज अरूण यादव के स्व. पिताजी सुभाष यादव भी दुखी होंगे कि यह संस्कार मैंने अरूण को नहीं दिए। इस प्रकार की भाषा का उपयोग करना वे कहां से सीखे होंगे ? शर्मा ने कहा कि हम स्व. सुभाष यादव जी का सम्मान करते हैं क्योंकि हमारी संस्कृति और हमारे नेता नरेन्द्र मोदी ने यह संस्कार नहीं दिए कि राजनीति में चाहे पक्ष या विपक्ष में हो, जो व्यक्ति जीवित नहीं हो उसके लिए इस प्रकार की शब्दावली उपयोग करें।

    शर्मा ने कहा कि व्यक्ति के चरित्र और संस्कार का पता उसकी भाषा से आसानी से लगाया जा सकता है। कांग्रेसियों का चरित्र ही चाटुकारिता एवं स्तरहीनता से भरा हुआ है, जो राहुल और प्रियंका गांधी के समक्ष नंबर बढाने हेतु किसी भी स्तर तक गिर सकता है। अरूण यादव द्वारा प्रधानमंत्री जी के प्रति बोले गए शब्द कोई नई बात नहीं है बल्कि कांग्रेस पार्टी की बनी बनाई परंपरा है, जिसका उन्होंने केवल निर्वहन किया है।

    शर्मा ने कहा कि इसके पूर्व भी कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने दमोह में एक जनसभा के दौरान जनता को मोदी जी की हत्या करने के लिए तैयार रहो जैसे शब्दों का प्रयोग किया था। इसके अलावा मौत का सौदागर, चायवाला, रावण, हिटलर, चौकीदार चोर है, जहरीला सांप जैसे निम्न स्तरीय टिप्पणी करने वाले ये कांग्रेसी नेता लगातार अपनी मर्यादाएं की समस्त सीमाएं लांघ चुके है। उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस नेताओं ने नैतिक को तांक में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी के खिलाफ बदजुबानी की है, जिसका परिणाम कांग्रेस को जनता ने हार के रूप में दिखाया है। अरूण यादव के स्तरहीन बोल केवल हताशा व गुस्से में निकली हुई खींच है, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त मध्यप्रदेश की साफ होती तस्वीर भी दिखाई दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के शीष नेतृत्व को अरूण यादव की स्तरहीन भाषा के लिए देश की 140 करोड जनता से माफी मांगना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+