शिवराज ने सरकार की खूबियों का बखान कर किया पलटवार

Shivraj Singh Chauhan
भिंड। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सायं भिण्‍ड जिले में रोड शो के पश्‍चात शहर में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भिंड की जनता से आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्‍होने कहा कि प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में जो अभूतपूर्व विकास कार्य भाजपा के नेतृत्‍व में किया है, वह कांग्रेस की सरकार ने पिछले 55 वर्षों में नहीं किया है। कांग्रेस की सरकार ने राज्‍य को पिछड़े राज्‍यों में लाकर खड़ा कर दिया था। कांग्रेस के पास तब भी कोई विकास योजनाएं नहीं थी और आज भी देश में गलत योजनाएं चलाकर देश की आर्थिक स्थिति खराब कर रही है।

उन्हाने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान हमने गावं , गरीब और किसान की चिंता की है और आने वाले समय में राज्य को अग्रिम श्रेणी के राज्यों में लाकर स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनायगें। अटलजी की सरकार ने पोखरण विस्फोट करके दुनिया को चमत्कृत किया था। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नचाने वाला गांधी परिवार ही है। राहुल गांधी ने विदेश गये देश के प्रधानमंत्री का अपमान किया। राहुल गाधी भ्रष्टाचार के मामले में पहले अपनी गिरहे वान में झाकें फिर मध्यप्रदेश आकर आरोप लगाए। उन्हाने कहा कि कांग्रेस ने पहले राज्य का बटांधार करने का कार्य किया वहीं अब देश को हर स्तर पर पीछे ढकलने का कार्य कर रही है। कांग्रेस दिशाहीन है, कांग्रेस के नेतृत्व में यपीए सरकार ने पिछले साढ़े 9 वर्षों में देश को महगांर्इ के गर्त में ढकेल दिया है।

यूपीए सरकार ने देश में सुशासन के बजाय भ्रष्‍टाचार और घोटालों का कीर्तिमान बनाया है। देश की जनता महंगाई के दर्द से परेशान है। यूपीए की सरकार ने खाद की बोरी जो सवा पांच सौ रूपये में आती थी। उसका भाव बढ़कार बारह सौ रूपये कर दिया है। उन्‍होने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को लूटने का काम कर रही है, जबकि भाजपा सरकार ने गेहूं धान एवं मक्‍का पर 150 रूपये प्रति क्विंटल देकर किसानों की जेब में पैसे डाले हैं। उन्‍होने कहा कि पांच साल पहले जो हमने बिजली देने का वायदा किया था, उसे भाजपा ने पूरा किया।

शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हमने खेती को लाभ का धंधा बनाया है, किसानों को उन्नत किस्म की खाद, बीज, 0 प्रतिशत ब्याज पर ऋण, सिचांर्इ की सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, जिसका परिणाम पिछले वर्ष कृषि विकास दर 18.91 दर्ज की गर्इ थी और मध्य प्रदेश कृषि में अव्वल राज्य बनकर उभरा था। इस वर्ष भी कृषि विकास दर 13.11 प्रतिषत तक आ चुकी है। उन्हाने कहा कि हमने सिचांर्इ व्यवस्था साढ़े सात लाख हेक्‍टेअर से बढा़ कर, 25 लाख हेक्‍टेअर तक पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भूखा नहीं सायेगेा, इसके लिए अन्नपूर्णा योजना लागू की गर्इ है। बीपीएल परिवारों को अनुसूचित जाति, जनजाति के गैर आयकर दाता परिवारों को एक रू. में 1 किलोगेंहूं 2 रू. में चावल की पूर्ति की जा रही है। स्‍कूली शिक्षा में कक्षा 1 से 12 वीं तक नि:शुल्‍क पाठयपुस्तकें , छात्रों के लिए साइकिलें बाटने का कार्य कर शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव कार्य राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। उच्च शिक्षा के लिए गारंटी भी सरकार द्वारा दी जा रही हैं, राज्य को उद्योगों की श्रेणी में मजबूत बनाने के लिए युवाओं को 25 लाख तक के ऋण उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+