Bhopal News: यूपी के बदमाशों ने पैसे लेकर की थी रचना टावर में लूट, ठेकेदार का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड
Bhopal News: भोपाल पुलिस ने करीब 6 दिन कड़ी मेहनत करके 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे फुटेज और 100 लोगों से पूछताछ करके रचना टावर में हुई लूट का खुलासा कर लिया है, हालांकि अब तक पुलिस ने इसकी घोषणा नहीं की है, लेकिन उन्होंने लूट से जुड़े सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि रचना टावर में शराब कंपनी के दफ्तर में हुई 12 लाख रुपए की लूट का मास्टरमाइंड कंपनी का पुराना मुनीम निकला। उसने यूपी के बदमाशों को पैसे देकर यह लूट कर आई थी पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर लूट की रकम बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानिए कैसे रचना टावर में लूट का प्लान तैयार किया
विधायक और सांसदों की मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग, रचना टॉवर में तूट के लिए आरोपी ने उत्तर प्रदेश से दो बदमाशों को भाड़े पर बुलाया, उनके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए और भोपाल में ठहरने की व्यवस्था की। आरोपी ने दोनों से रचना टावर की रैकी कराई और बदमाशों को फ्लैट दिखाने के साथ ही लिफ्ट नंबर 14 से आने-जाने का रास्ता भी बताया।
कैसे की थी लूट
बता दे 7 अगस्त की सुबह रचना टॉवर में एक फ्लैट में बने शराब कंपनी के दफ्तर में घुसकर दो बदमाशों ने मैनेजर श्याम सुंदर जायसवाल को कट्टा दिखाया और रुपयों से भरा बैग लूट लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
आरोपी ने बदमाशों को भरोसा दिलाया था कि ऑफिस में कम से कम 40-50 लाख रुपए
भोपाल पुलिस ने मुख्य आरोपी मदन की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश से दो युवकों को पकड़ लिया है। मदन भोपाल के लालघाटी में रहता है, उसने बदमाशों को भरोसा दिलाया था कि ऑफिस में कम से कम 40-50 लाख रुपए कैश रखा रहता है। उसे पता था कि मैनेजर श्याम सुंदर सुबह सबसे पहला उठता और फ्लैट में रहने वाले चारों लोगों में वे सबसे बुजुर्ग हैं, जिससे लूट को आसान बनाया जा सकता था।
गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे दो लोग शराब कंपनी के ऑफिस पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने शराब कंपनी के कर्मचारी वीरेंद्र गुप्ता का नाम लेकर आवाज लगाई। इसके बाद 63 वर्षीय मैनेजर श्याम सुंदर जायसवाल ने दरवाजा खोला। बदमाशों ने वीरेंद्र गुप्ता के बारे में पूछा, और मैनेजर ने उन्हें ऑफिस के अंदर बैठने के लिए आमंत्रित किया।
जब बदमाशों ने पीने के लिए पानी मांगा, तो मैनेजर किचन की ओर बढ़े। जैसे ही उन्होंने मुड़ा, बदमाशों ने कट्टा निकाला और उनकी पीठ पर अड़ा दिया। इसके बाद उन्होंने दफ्तर में रखे कैश के बारे में पूछा और न बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरे हुए मैनेजर ने बताया कि फ्लैट के पहले फ्लोर पर पैसे रखे हैं। बदमाश उन्हें लेकर पहले फ्लोर पर गए, वहां से रुपए से भरा बैग उठाया, और फिर नीचे आकर मैनेजर को धक्का देकर भाग गए।
एक युवती ने की लुटेरों की मदद
दोनों लुटेरे एक युवती की मदद से मोपेड गांड़ी से रचना टॉवर के बाहर तक पहुंचे। इस युवती ने उन्हें बाहर तक लाने में भी मदद की और वारदात के बाद लुटेरे इसी मोपेड गाड़ी पर सवार होकर फरार हो गए। लुटेरों और मदन की मुलाकात बैतूल जेल में हुई थी, और जेल से बाहर आने के बाद भी वे लगातार संपर्क में थे। इस वारदात में शामिल युवती मदन की जानकार है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications