MP: अनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़क के गड्ढे को बनाया गोवा वाला बीच, देखिए डांस

अनूपपुर, 4 जुलाई:मध्यप्रदेश के अनूपपुर में सालों से जर्जर सड़क के खिलाफ वार्ड वासियों और व्यापारियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। लोग पानी से भरे जर्जर सड़क के गड्ढे में कुर्सी रखकर बिल्कुल गोवा स्टाइल में गॉगल्स लगाकर बैठ गए और फिर मस्ती भरे गानों पर डांस करते हुए अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, इन गड्ढों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिनमें बारिश के बाद पानी और कीचड़ जमा हो गया है। गुस्साए वार्ड वासियों ने इन्हीं गड्ढों में जमा पानी को लोगों ने स्विमिंग पूल का रूप दिया और उसमें डांस भी किया।

Recommended Video

    MP में अनोखा विरोध प्रदर्शन, Road पर बनाया Goa वाला बीच, ऐसे निकाला गुस्सा | वनइंडिया हिंदी | *News
    Anuppur, Madhya Pradesh

    गड्ढे में भरे पानी को बताया गोवा का बीच

    जर्जर सड़क और बड़े-बड़े गड्ढे से परेशान कपिलधारा तिराहे के वार्डवासियों ने गड्ढे में भरे पानी में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। ये वार्डवासी पिछले कई वर्षों से इस जर्जर सड़क की बदहाली से परेशान हैं। वे सड़क की मरम्मत कराने और जलनिकासी नाली की मांग को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन भी कर ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बावजूद अब तक न तो कॉलरी प्रबंधन और ना ही नगरपालिका प्रशासक ने जर्जर सड़क बनाने में कोई दिलचस्पी दिखाई।

    Anuppur, Madhya Pradesh2

    टेंडर होने के बाद भी नहीं बनी सड़क

    कपिलधारा तिराहे के वार्ड वासियों के जानकारी अनुसार इस वर्ष तो हालात इतने खराब हैं कि बरसात के इस सीजन में मोटरसाइकिल सवारों का गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। वार्ड वासियों का कहना है कि दर्जनों बार विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम किए जाने के बाद नगरपालिका ने सड़क निर्माण का टेंडर भी निकाला था। लेकिन इसके बाद भी ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य भी शुरुआत नहीं किया। नगरपालिका में भी कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे परेशान वार्ड वासियों ने अब विरोध का ये अनोखा तरीका निकाला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+