गर्मी में अनोखे जुगाड़ : शादी में किसी ने थ्रेशर मशीन से ठंडा किया पांडाल तो कोई बारात संग ले गया कूलर
भोपाल, 14 मई। देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री तक पहुंच रहा है। लू से भी लोग बेहाल हैं। इस बीच शादियों में लोग गर्मी से बचने के लिए अनोखे जुगाड़ कर रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं मध्य प्रदेश की शादियों के ऐसे ही तीन जुगाड़ के बारे में।

पांडाल में चला दी थ्रेशर मशीन
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई तहसील के गांव प्रभातपट्टन में किसान के घर शादी थी। शादी में आए मेहमानों को गर्मी से बचाने के लिए थ्रेशर मशीन को ही कूलर की तरह इस्तेमाल किया गया। थ्रेशर को कूलर बनाकर पूरा पांडाल ठंडा हुआ। शादी में आए मेहमान भी इस देसी जुगाड़ के मुरीद हो गए। इसे लाइट की जगह डीजल से चलाया गया।
य़ह हैं अपना भारत जुगाड़ का कोई तोड़ नहीं है
— 🚩Kuldeep Shukla BJP (@Kuldeepshukla27) May 12, 2022
“थ्रेशर” की हवा से बारातियों का स्वागत. ग़ज़ब का आइडिया.
शादी के दौरान गर्मी की तपिश को कम करने के लिए थ्रेसर मशीन से जुगाड़ लगाकर राहत पाते देखा जा रहा है.एयर कंडीशनिंग सिस्टम के रूप में काम करते थ्रेशर मशीन को देख सभी दंग रह गये . pic.twitter.com/mZ6h7cC3y3
टीकमगढ़ में बारात के साथ कूलर
दूसरा मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से है। यहां बिंदौली में बारातियों को नाचते गाते समय गर्मी नहीं लगे और भरपूर आनंद आए। इसके लिए बारात के साथ एक रिक्शे में कूलर भी ले जाया गया। कूलर चलता रहा और बाराती डीजे पर नाचते रहे। जैसे जैसे बारात आगे बढ़ रही थी, वैसे-वैसे रिक्शा में रखा कूलर भी चल रहा था।

इंदौर में चलता फिरता टैंक
तीसरा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का है। यहां झांकी कलाकार प्रवीण हरगांवरकर ने अपने बेटे की शादी में बारातियों को नाचते गाते ले जाने के लिए उनके ऊपर एक चलता फिरता टैंट लगा डाला। पूरा टैंट एक जनरेटर से कनेक्ट था, जिसमें बाराती दिन की तीखी धूप के बीच कूलर की ठंडी हवा खाते हुए नाचते-झूमते जा रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications