Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal News: भोपाल हार्ट बाजार मेले में दिखा गुड़ और इलायची का अनोखा कांबिनेशन, जानिए इसके फायदे

Bhopal News: भोपाल के हार्ट बाजार मेला में इस बार एक नया और अनोखा स्वाद देखने को मिला, जो विशेष रूप से स्वास्थ्य-सचेत लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। करेली (मध्य प्रदेश) के गुड़ व्यापारी संजय पटेल ने अपने स्टॉल पर गुड़ और इलायची का अनोखा कॉम्बिनेशन पेश किया है, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

Recommended Video

    भोपाल हार्ट बाजार मेले में दिखा गुड़ और इलायची का अनोखा कांबिनेशन, जानिए इसके फायदे

    गुड़ और इलायची का संयोजन

    संजय पटेल ने वन इंडिया हिन्दी को बताया कि इस साल विशेष रूप से इलायची और अदरक फ्लेवर वाला गुड़ पेश किया है, जो सामान्य गुड़ से मात्र ₹20 अधिक कीमत पर उपलब्ध है। यह फ्लेवर न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी कई फायदे प्रदान करता है।

    Unique combination of jaggery and cardamom from Karli Narsinghpur shown in Heart Bazaar fair benefits

    इलायची के फायदे

    इलायची पेट की गैस्ट्रिक समस्याओं को ठीक करने में मदद करती है। इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाती है। खाने के बाद गुड़ और इलायची का छोटा सा टुकड़ा खाने से पेट के एसिडिटी, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

    अदरक के फायदे

    सर्दियों में गले की समस्याओं से राहत पाने के लिए अदरक बेहद प्रभावी है। यह गले में होने वाली जलन, खांसी और जुकाम को दूर करता है। अदरक के फ्लेवर वाला गुड़ सर्दी में गले के लिए एक अच्छा प्राकृतिक उपचार हो सकता है।

    आयरन की कमी को पूरा करना

    गुड़ में आयरन की प्रचुरता होती है। इलायची और गुड़ का संयोजन आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है, खासकर महिलाओं और बच्चों में यह समस्या आम है।

    करेली का गुड़: एक खास पहचान

    करेली, मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी गुड़ मंडी मानी जाती है, जहां का गुड़ न सिर्फ देशभर में प्रसिद्ध है, बल्कि विदेशों में भी इसकी मांग है। करेली का गुड़ रेशेदार और बहुत मीठा होता है, जो उसकी गुणवत्ता को और भी खास बनाता है।

    यहां जैविक पद्धति से गुड़ बनाने की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिससे यह अधिक प्राकृतिक और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, अदरक, इलायची जैसे कई फ्लेवर के गुड़ भी यहां बनाए जाते हैं, जो विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उपयोगी हैं।

    गुड़ के अन्य फायदे

    • गुड़ का सेवन पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है, जैसे:
    • पाचन तंत्र को मजबूत करना: गुड़ पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट से संबंधित समस्याओं जैसे गैस, अपच और कब्ज को दूर करता है।
    • शरीर को डिटॉक्स करना: गुड़ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और रक्त की सफाई करता है।
    • हड्डियों को मजबूत बनाना: गुड़ कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद है।

    गुड़ खरीदते वक्त ध्यान रखने योग्य बातें, जब आप गुड़ खरीदने जाएं, तो इन खास बातों का ध्यान रखें:

    1. गुड़ का रंग: गुड़ का रंग गहरा होना चाहिए, क्योंकि गहरे रंग का गुड़ अधिक शुद्ध और ताजे गुड़ को दर्शाता है।
    2. गुड़ का दानेदार होना: अगर गुड़ मुलायम और चिपचिपा है, तो यह शुद्ध नहीं माना जाता। दानेदार गुड़ अधिक प्राकृतिक होता है।
    3. रसायन का इस्तेमाल: गुड़ में किसी प्रकार के रसायन का उपयोग नहीं होना चाहिए। हमेशा रासायनिक मुक्त गुड़ ही खरीदें।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+