Bhopal News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 8038 करोड़ रुपए की लागत वाली 15 सड़कों की भोपाल में दी सौगात

MP News: मध्य प्रदेश में 10 हजार 405 करोड़ रूपये की लागत से 724 किलोमीटर लम्बी सड़कों की सौगात दी जा रही है। इसमें 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं।

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने 8 हजार 38 करोड़ रूपये की लागत से 498 किलोमीटर लम्बी 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। लोकसभा चुनाव से पहले, प्रदेश को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी द्वारा यह सौगात दी जा रही है।

Union Minister Nitin Gadkari dedicated 15 roads costing Rs 8038 crore in madhya pradesh

बता दे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नितिन गड़करी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर से भोपाल पहुंचे। यहां पहले, जबलपुर में भी करोड़ों रुपये की सड़कों की सौगात दी गई थी। इस दौरान, 10 हजार 405 करोड़ रुपये की लागत से 724 किलोमीटर लम्बी सड़कों की यह महत्वपूर्ण परियोजना शुरू की गई है, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वर्चुअली शामिल हुए।

कृषि-व्यापार का होगा विकास, आपस में जुड़ेंगे तीर्थस्थल: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को जबलपुर के वेटेरेनरी ग्राउंड में 2 हजार 367 करोड़ रुपए की 226 किमी की 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है, उनसे महाकौशल और बुंदेलखंड समेत पूरे प्रदेश में कृषि और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और विभिन्न तीर्थस्थलों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

शर्मा ने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टीकमगढ़-झांसी सड़क पर स्थित जामनी नदी पर 43 करोड़ की लागत वाले उच्च स्तरीय पुल, चांदिया घाट से कटनी बायपास तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, बमीठा से खजुराहो मार्ग का चार लेन चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया है। इसके साथ ही उन्होंने गुलगंज बायपास के बरना नदी तक,दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, बरना नदी से केन नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ)सड़क उन्नयन कार्य, शहडोल से सागर टोला तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, ललितपुर-सागर-लखनादौन खंड में कुल 23 पुलों और सर्विस रोड का निर्माण, सुकतरा,कुरई एवं खवासा में कुल 3 फुटओवर बिज्र का निर्माण, घुनई एवं बंजारी घाटी पर 2 ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्य का शिलान्यास किया है।

इन परियोजनाओं से महाकोशल क्षेत्र में गेहूं और धान की कृषि तथा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। विभिन्न अंचलों में स्थित प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। कटनी के कोयला उद्योग को लाभ होगा तथा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो,ओरछा, राष्ट्रीय पेंच टाइगर कॉरिडोर तक आसान कनेक्टिविटी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+