Bhopal News: भोपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, निजी क्षेत्र से जुगलबंदी करके दे रहे रोजगार

केंद्र सरकार युवाओं को नौकरी देने के लिए विशेष भर्ती अभियान चला रही है। इस सिलसिले में गुरुवार को आयोजित रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 71 हजार युवाओं को बच्चों की नियुक्ति पत्र सौंपे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल के रोजगार मेले में बांटे नियुक्ति पत्र

राजधानी भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, महापौर मालती राय, मंत्री तुलसी सिलावट व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े रहे।

निजी क्षेत्र से जुगलबंदी चलते मिल रहा रोजगार: सिंधिया

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि युवा ही बीजेपी सरकार का संकल्प है। हम निजी क्षेत्र के साथ जुगलबंदी करके काम कर रहे है और 10 लाख रोजगार सृजित करने का काम लगातार जारी है। सिंधिया ने कहा कि पिछली सरकारों में दफ्तरों के बाहर लाइन लगाकर सीवी देना पड़ता था। सरकारी महकमों में अगर कोई पद रिक्त है तो सालों तक भरे नहीं जाते थे पर आज युवाओं को भटकना नहीं पड़ता है। आज प्रधानमंत्री युवाओं को नौकरी का प्रमाण पत्र देते हैं। उन्होंने कहा कि केवल आपके परिवार का नहीं, बल्कि भारत माता का फ्यूचर आपके हाथ में है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं की प्रतिभा को तराशने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए रोजगार मेले में नियुक्ति पाने वाले युवाओं से कहा कि रोजगार मेला हमारे कमिटमेंट का प्रमाण है। एक समय था जब भारत सरकार रिएक्टिव एप्रोच के साथ काम करती थी। लेकिन अब हमने एक्टिव अप्रोच अपनाई है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक के मन में बुरा अनुभव नहीं आने देंगे। लोगों से अपने अंदर के विद्यार्थी को नहीं मारने देने का आश्वासन भी पीएम मोदी ने किया।

वोकल फॉर लोकल: PM

भोपाल के समन्वय भवन में रोजगार मेले में जुटे युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान की सोच और अप्रोच केवल स्वदेशी अपनाने और "वोकल फ़ॉर लोकल" से कहीं ज्यादा है। यह सीमित दायरे वाला मामला नहीं है। आत्मनिर्भर भारत अभियान गांव से लेकर शहरों तक भारत में रोजगार की करोड़ों अवसर पैदा करने वाला अभियान है। आज युवाओं के सामने कई ऐसे सेक्टर खुल गए हैं जो 10 साल पहले युवाओं के सामने उपलब्ध ही नहीं थे। स्टार्टअप का उदाहरण हमारे सामने इस पाठक को लेकर आज भारत की युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।

पीएम ने कहा कि आज का नया भारत जिस नई नीति और रणनीति पर चल रहा है। उसने देश में नई संभावना और अफसरों के द्वार खोल दिए हैं। इन सरकार द्वारा 10 लाख युवाओं को रोजगार देने के परिप्रेक्ष्य में गुरुवार को राजधानी के समन्वय भवन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 326 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे आज 71 हजार युवाओं को रोजगार देने की कड़ी में आयोजित रोजगार मेले में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।

Recommended Video

    बड़ी खबर: सिंधिया के आगमन से गरमाई मध्यप्रदेश की राजनीति,देखें खास रिपोर्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+