MP Ki News: मध्यप्रदेश में 21 मई से CM शिवराज के राज में बुजुर्ग करेंगे हवाई जहाज से तीर्थों के दर्शन
मध्य प्रदेश में 21 मई से बुजुर्ग हवाई जहाज के जरिए तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। 21 मई को भोपाल से प्रयागराज के लिए फ्लाइट रहेगी।

Madhya Pradesh News: चुनी हुई सरकार का दायित्व है कि वे प्रदेश के विकास के साथ ही प्रदेश की जनता की भी चिंता करें और योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 मई से प्रदेश के बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने जा रहे हैं।
खंडवा में समाजसेवी व बीजेपी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जहां प्रदेश को विकसित किया जा रहा है। वहीं सैकड़ों प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब आदिवासी किसानों जरूरतमंदों को उन योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कई देशव्यापी अद्भुत योजनाओं का लाभ प्रदेशवासियों उठा रहे हैं। सीएम शिवराज ने जहां प्रदेश के बुजुर्गों को ट्रेन के माध्यम से देश में स्थापित तीर्थों के दर्शन कराकर उनका तीर्थ स्थल घूमने का का सपना पूरा किया है। वहीं अब सीएम शिवराज इस बार बुजुर्गों के लिए कुछ खास करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने प्लान तैयार किया है।
पहले शिवराज सरकार लाडली बहना योजना शुरू करते हुए महिलाओं को खुश कर चुकी है अब 21 मई से 19 जुलाई के बीच बुजुर्गों को हवाई जहाज के माध्यम से तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। विगत दिनों कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हवाई तीर्थ यात्रा को लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जिसके माध्यम से आप जान सकते हैं कि अब किस एयरपोर्ट से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा के लिए किस स्थान पर ले जाया जाएगा।
हवाई तीर्थ यात्रा का ये रहेगा शेड्यूल
इस पूरी यात्रा का शेड्यूल 2 दिन और एक रात का रखा गया है जिसमें गंगासागर ही सबसे लंबी यात्रा रहने वाली है। जिसके लिए 4 दिन और 3 दिन रात का समय लगेगा हवाई यात्रा का जो प्रोग्राम बना है, उसके मुताबिक 21 मई को भोपाल से प्रयागराज के लिए फ्लाइट रहेगी इसके बाद 19 जुलाई को झाबुआ जिले से जाने वाले बुजुर्गों को इंदौर ले जाया जाएगा फिर वहां से उन्हें फ्लाइट में बिठाया जाएगा गंगासागर के लिए 15 जून को बड़वानी, 3 जून को खंडवा, 19 जून को बुरहानपुर, 16 जून को इंदौर, वहीं 23 जून को खरगोन जिले के बुजुर्ग एयरपोर्ट से फ्लाइट में जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications