umaria: बांधवगढ़ के जंगल में राज करने वाली बाघिन की मौत, संदिग्ध परिस्थिति में पाई गई मृत
उमरिया, 19 सितंबर। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से टाइगर प्रेमियों के लिए एक बुरी जानकारी आई है। टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थिति में बाघिन मृत पाई गई है। सूचना लगते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने प्रेस रिलीज करते हुए बताया कि गश्ती के दौरान 11 वर्षीय बाघिन भ्रमण करते करते गिर गई। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। मौके पर रेस्क्यू कर्मचारी भी भेजे गए, लेकिन तब तक बाघिन की मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद टाइगर रिजर्व के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पीएम कराया। ताला परिक्षेत्र के आरएफ 325 शेषसैया बीट में घोडा डेमन क्षेत्र अंतर्गत बाघिन की मौत के बाद अधिकारी लगातार क्षेत्र में जांच कर रहे हैं।
एनटीसीए को भेजी बाघिन की जानकारी
बांधवगढ़ के अधिकारियों ने बाघिन की मौत की सूचना एनटीसीए को भेज दी है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में किसी भी बाघ या बाघिन की मौत के बाद इसकी जानकारी एनटीसीए को भेजी जाती है। यदि एनटीसीए को आवश्यक लगता है तो उसका एक प्रतिनिधिमंडल घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर भी आता है।












Click it and Unblock the Notifications