Bandhavgarh Tiger Reserve: जिप्सी के पीछे-पीछे चल पड़ी बाघिन कजरी, थम गई पर्यटकों की सांसे

उमरिया, 14 अक्टूबर। विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में घूमने के लिए आए पर्यटकों की उस समय सांसे थम गई, जब अचानक जंगल की रानी बाघिन कजरी पर्यटकों के जिप्सी के पीछे-पीछे चल पड़ी। इस दौरान चालाक और गाइड को भी कुछ देर तक समझ नहीं आया कि आखिर क्या किया जाए। लेकिन बाघिन कजरी अपनी मस्ती में मस्त झूमती हुई आगे की तरफ बढ़ गई।

Recommended Video

    Bandhavgarh Tiger Reserve: जिप्सी के पीछे-पीछे चल पड़ी बाघिन कजरी, थम गई पर्यटकों की सांसे
    tigress kajari gypsy back and forth

    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से 1 बार फिर सैलानियों की पसंदीदा बाघिन कजरी का वीडियो वायरल हुआ हैं। दरअसल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन क्षेत्र में पर्यटक जंगल की सैर के लिए गए हुए थे। तभी अचानक वन मार्ग में कजरी घूमते हुए दिखाई दी। कजरी पहले रोड में अठखेलियां कर रही थी। उसके बाद मार्ग पर जा रही जिप्सी के पीछे-पीछे चल पड़ी।

    बताते चलें, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की कजरी सैलानियों की विशेष पसंद है। सैलानी इसे देखने के लिए जंगल में घंटों बिता देते हैं। इसकी वजह यह है कि कजरी बाघिन कभी-कभार ही दिखाई देती है। कजरी को देखने के बाद सैलानी काफी उत्साहित हो गए।

    सितंबर में गांव के पास था कजरी का मूवमेंट

    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पिछले महीने भी बाघिन कजरी की एक सूचना आई थी। दरअसल, कजरी 1 गांव के नजदीक लगातार मूवमेंट कर रही थी। इससे ग्रामीण डरे हुए थे। इसके बाद ग्रामीणों की जानकारी पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची, और कजरी को हाथी की मदद से जंगल की तरफ खदेड़ा गया था।

    ​​​​​​महामन मेल टाइगर का अनूठा अंदाज

    बाघों के नए-नए अंदाज देखकर सैलानी भी रोमांचित होकर जा रहे हैं। ऐसा ही 1 रोमांचित करने वाला दृश्य मगधी जोन से आया था। यहां पर कि महामन मेल टाइगर अपने अंदाज में चला जा रहा था। पहले तो महामन मेल टाइगर 1 वन मार्ग में चल रहा था।फिर जंगल की तरफ चला गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+