भोपाल में उमा भारती ने दुकान में घुसकर शराब की बोतलों पर दे मारा पत्थर, देखें वायरल VIDEO

भोपाल, 14 मार्च। भाजपा नेता उमा भारती ने शराबबंदी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। वे शराब की दुकान में घुस गईं और पत्थर मारकर शराब की बोतलें तोड़ दीं। इसका वीडियो भी उमा भारती ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही शराब को लेकर चार ट्वीट भी किए हैं।

Uma bharati

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि 'भोपाल के बरखेड़ा पठानी आजाद नगर बीएचईएल में मजदूरों की बस्ती में शराब की दुकानों की लाइन लगी हुई हैं। ये दुकानें लोगों को शराब परोसते हैं। पास में मंदिर हैं, छोटे बच्चों के स्कूल हैं। जब लड़कियां और महिलाएं छतों पर खड़ी होती हैं तो शराबी अश्लील हरकतें करते हैं।

उमा भारती ने यह भी लिखा कि 'मजदूरों की पूरी कमाई इन दुकानों में चली जाती है। यहां के निवासियों व महिलाओं ने आपत्तियां दर्ज कीं। विरोध में धरने दिए क्योंकि यह दुकान सरकारी नीति के खिलाफ है।

इसलिए प्रशासन ने हर बार बंद करने का आश्वासन दिया, लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी यह नहीं हो पाया। आज मैंने प्रशासन को एक हफ्ते में दुकान बंद करने की चेतावनी दी हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती लंबे समय से राज्य में शराबबंदी की मांग कर रही हैं। पहले भी कई बार शराबबंदी के खिलाफ अभियान शुरू करने की कोशिश कर चुकी हैं।

उमा भारती की इस पत्थरबाजी एमपी में कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने शराबबंदी के विरोध में ऐसी ही पत्थरबाजी के लिए नरोत्तम मिश्रा से इजाजत मांगी है। उन्होंने लिखा कि 'मैं भी शराब के विरोध में हूं और ऐसे ही प्रदर्शन करना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+