TI से शराब अहाता बंद करवाने का बोल रही थी उमा भारती, समर्थक बोला- "आप आदेश करो दीदी कल ही आग लगा दूंगा"
Bhopal में उमा भारती करोंद के TI ( थाना प्रभारी) से अहाता बंद करवाने की बात कह रही थी। इसी दौरान उनके समर्थक ने कहा कि दीदी आप आदेश करो तो कल ही आग लगा दूंगा। हालांकि उमा भारती ने उससे कहा कि कानून को हाथ में नहीं लेना क
Uma Bharti Update : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने नशा मुक्ति अभियान और शराबबंदी को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। कल उन्होंने भोपाल के अयोध्या नगर थाने के पास मंदिर के सामने स्थित शराब की दुकान को बंद करवाया। इसके बाद आज वे भोपाल के करोंद चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंची। जहां उमा ने मंदिर में पूजा अर्चना की। बता दे उमा भारती के पहुंचने की खबर लगते ही अहाता बंद हो गया था। इसके बाद लौटते समय उमा भारती करोंद के टीआई( थाना प्रभारी) से अहाता बंद करवाने की बात कह रही थी। इसी दौरान उनके समर्थक ने कहा कि दीदी आप आदेश करो तो कल ही आग लगा दूंगा। हालांकि उमा भारती ने उससे कहा कि कानून को हाथ में नहीं लेना कृष्णा। कानून को उतना हाथ में लो जितना आप की मर्यादा आपको अलाऊ करती है।
Recommended Video

लगातार नशाबंदी को लेकर अभियान चला रही है उमा भारती ने आज भोपाल के करोंद चौराहे स्थित शराब अहाते को बंद कराने के लिए अपने समर्थकों को कहा था। उनके पहुंचने की खबर लगते ही शराब अहाता अपने आप बंद हो गया। इस बीच टीआई से बातचीत के दौरान उनके समर्थक ने दुकान को आग लगाने की बात कही। जिस पर उमा ने उन्हें कानून का पाठ पढ़ा दिया। बता दे जिस समर्थक कृष्णा ने आग लगाने की बात कही, उसका पूरा नाम कृष्णा पचौरी है और वो भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के चाचा है।
जान के खतरे वाले बयान से पलटी उमा
सुबह से ही पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था, जिसमें वे शराब माफियाओं से अपनी जान को खतरा बता रही थी। हालांकि कुछ ही समय बाद उमा भारती ने अपने बयान से यू टर्न ले लिया और पलट गई। उमा ने कहा है कि मेरा मतलब यह नहीं था कि मेरे ऊपर फिजिकल मतलब शारीरिक रूप से हमला हो सकता है। मैं यह कहना चाहती थी कि शराब माफिया मेरे अभियान को फेल करके मुझ पर दुष्प्रचार का हमला कर सकते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे यह दुष्प्रचार कर देना कि यह जो अहाते हैं वो वैध है। मेरे को ये आज तक समझ में नहीं आ रहा है कि यह वैध कैसे हो जाते हैं? उमा ने कहा कि इस देश में 3 माफिया बहुत प्रबल है। माइनिंग, शराब और पावर यह तीनों ऐसे लोग हैं जिनको पर्यावरण को बिगाड़ने की मंजूरी मिल जाती है। इन्होंने पूरी गंगा खत्म कर दी।












Click it and Unblock the Notifications