उमा ने माना, मोदी, शाह और जेटली को ब्रह्मा, विष्णु और महेश
भोपाल। मद्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार व्यापमं घोटाले में बुरी तरह से घिर गई हैं। ऐसे में हर ओर से मिल रही आलोचनाओं के बीच शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय मंत्री उमा भारती से ठोस समर्थन मिला। उमा ने अपने समर्थन का ऐलान करते हुए कहा कि चौहान के इस्तीफा देने की कोई वजह नहीं है और वह उनसे बेहतर तरीके से सरकार चला रहे हैं।

उमा ने कहा कि शिवराज सिंह भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं। उन्हें भला क्यों इस्तीफा देना चाहिए? उमा भारती ने कहा कि फिर से राज्य का मुख्यमंत्री बनने की उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। भाजपा नेता अरुण शौरी के पीएम मोदी , भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली के दिए विवादास्पद बयान पर बोलते हुए कहा कि इन तीनों नेताओं का उनके प्रतिद्वंद्वी भी सम्मान करते हैं।
उमा ने कहा कि अरुण शौरी के मुताबिक अगर यह त्रिमूर्ति सरकार और पार्टी नहीं चलाएगी, तो इसमें गलत क्या है। मेरे मुताबिक तो ये तीनों ब्रह्मा, विष्णु और महेश हैं।












Click it and Unblock the Notifications